श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की रडार पर है. इसके चलते तिहाड़ जेल प्रशासन ने आफताब पूनावाला की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गई है. जानकारी के मुताबिक आफताब पूनावाला 4 नंबर जेल में बंद हैं. बता दें कि आफताब ने दिल्ली के छतरपुर में श्रद्धा वॉकर की हत्या के बाद उसके शव के कई टुकड़े कर दिए थे. तिहाड़ जेल के सूत्रों की मानें तो उन्हें मामले को लेकर मुंबई पुलिस से कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है लेकिन खबरों को देखते हुए उन्होंने यह संज्ञान लिया है.
मुंबई पुलिस के मुताबिक आफताब पूनावाला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों के निशाने पर है. बाबा सिद्धकी हत्या मामले में गिरफ़्तार मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम ने अपने बयान में यह खुलाशा किया है मामले में फ़रार आरोपी शुभम लोनकर ने शिवकुमार को बताया था कि श्रद्धा वालकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी आफताब की भी हत्या करनी है. क्राइम ब्रांच के सूत्रो के अनुसार शुभम लोनकर ने यह बात शिवकुमार से कही थी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
12 अक्टूबर को हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या
बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों द्वारा हत्या की गई थी. इस मामले का मुख्य आरोपी शिवकुमार कुछ वक्त पहले ही गिरफ्तार किया गया. उसने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए थे. शिवकुमार ने बताया था कि बाबा सिद्दीकी या जीशान सिद्दीकी में से जो भी पहले दिखे उसे मार देने के लिए कहा गया था. इतना ही नहीं हत्या के बाद वह कपड़े बदलकर काफी देर तक वहीं रहा. इसके बाद वह वहां से ठाणे और फिर पुणे भाग गया. शिवकुमार का नेपाल भागने का प्लान था लेकिन उससे पहले 10 नवंबर को ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं