विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2011

राजकुमार के मुद्दे पर शीला मिलीं सोनिया से

शीला दीक्षित ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। यह मुलाकात राज्य सरकार के मंत्री राजकुमार चौहान को हटाने को लेकर हुई है।
New Delhi: शीला दीक्षित ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। यह मुलाकात राज्य सरकार के मंत्री राजकुमार चौहान को हटाने को लेकर हुई है। दरअसल, दिल्ली के लोकायुक्त ने राजकुमार चौहान को उनके पद से हटाने की सिफारिश की है। दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री राजकुमार चौहान पर टैक्स चोरों को बचाने का आरोप है। वैट कमिश्नर जलज श्रीवास्तव ने आरोप लगाया था कि त्रिवोली में वैट के छापे के दौरान राजकुमार चौहान ने टैक्स चोरों को बचाने की कोशिश की थी। लोकायुक्त ने राजकुमार चौहान से इस मामले में सफाई मांगी थी लेकिन लोकायुक्त उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और राजकुमार चौहान को हटाने की सिफारिश राष्ट्रपति को भेज दी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
शीला, राजकुमार चौहान, राज्य सरकार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com