हाल के राजनीतिक घटनाक्रम और कांग्रेस-लेफ्ट के गठजोड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि ये विपक्ष की एकजुटता है. NDTV World Summit 2026 के मंच से यह बात कांग्रेस सांसद और विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष डॉ. शशि थरूर ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो रहा है. उन्होंने कहा कि हम लेफ्ट की कई बातों और नीतियों से असहमत हैं.
आखिर कांग्रेस को लेफ्ट और नेहा बोरा की जरूरत क्यों पड़ी? इस सवाल पर शशि थरूर ने कहा कि यह विपक्ष की एकजुटता का उदाहरण है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर इमरजेंसी का जिक्र करते हैं, लेकिन उस दौर में भी अलग-अलग विचारधाराओं वाले दल एक साथ आए थे. उस दौर में भी विपक्ष एकजुट हुआ था.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
थरूर ने कहा कि इमरजेंसी के समय बीजेपी और आरएसएस से जुड़े लोग समाजवादियों के साथ खड़े हुए थे. राम मनोहर लोहिया की विचारधारा से जुड़े समूहों के साथ भी गठजोड़ हुआ था और उस दौर में वामपंथी दलों के लोग भी विपक्षी एकजुटता का हिस्सा बने थे.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वाम दलों के बीच कई मुद्दों पर मतभेद हैं, खासकर केरल की राजनीति को लेकर. हालांकि उन्होंने कहा कि अगर देश में कुछ गलत हो रहा है तो विपक्षी दलों का एकजुट होना स्वाभाविक है.

शशि थरूर ने शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के अधिकार का भी समर्थन किया. उन्होंने कहा कि संविधान और कानून के तहत हर भारतीय को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है और किसी को भी इस अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता. हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और अनुशासित होना चाहिए.
एसआईआर को लेकर उठ रहे विवाद पर थरूर ने कहा कि चुनाव आयोग की जवाबदेही बनती है. उनके मुताबिक, पिछले कुछ सालों में चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि सभी चाहते हैं कि देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हों.
थरूर ने कहा कि ऐसी व्यवस्था हो जाए और फिर जो चुनाव हो, उसमें गवर्नमेंट चेंज की बात हो. मैं रिजीम चेंज नहीं बल्कि गवर्नमेंट चेंज की बात करूंगा. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ सालों में वोटर लिस्ट और चुनावी प्रक्रिया में कई खामियां देखने को मिली हैं. इसी वजह से विपक्ष इन मुद्दों को उठा रहा है और विरोध प्रदर्शन कर रहा है.
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता का अधिकार है और हर भारतीय को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का पूरा अवसर मिलना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं