विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2017

छात्रा की आत्महत्या के मामले में स्कूल संचालक कांग्रेसी नेता और शिक्षक गिरफ्तार

फीस नहीं चुकाने पर स्कूल प्रबंधन और टीचर छात्रा को प्रताड़ित कर रहे थे. परेशान छात्रा ने स्कूल की बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली.

छात्रा की आत्महत्या के मामले में स्कूल संचालक कांग्रेसी नेता और शिक्षक गिरफ्तार
छात्रा के पिता मजदूरी करते हैं और समय पर स्कूल की फीस नहीं चुका पाए थे (प्रतीकात्मक फोटो)
रायगढ़: एक तरफ हम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे लगा रहे हैं, वहीं समय पर फीस नहीं चुकाए जाने पर गरीब छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. फीस नहीं चुकाए जाने पर स्कूल प्रबंधक छात्रा को प्रताड़ित कर रहा था. परेशान होकर छात्रा ने स्कूल की बिल्डिंग से कूदकर मौत को गले लगा लिया. पुलिस ने इस मामले में स्कूल संचालक और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. स्कूल संचालक प्रदेश स्तर का कांग्रेसी नेता रह चुका है. यह घटनाक्रम छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुआ है. 

यह भी पढ़ें:  दिल्ली के निजी स्कूल ने फीस नहीं देने पर 250 बच्चों को थमाया टीसी

रायगढ़ पुलिस ने बताया कि खरसिया में पब्लिक स्कूल के संचालक और क्लास टीचर को पुलिस ने एक छात्रा की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. खरसिया में कमला नेहरू पब्लिक स्कूल के संचालक अशोक अग्रवाल (58) और टीचर एस.के.भंवर (37) पर दसवीं कक्षा की छात्रा प्रीति यादव को फीस जमा नहीं करने पर प्रताड़ित आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप है. बीती 17 अगस्त को छात्रा प्रीति यादव ने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी.

यह भी पढ़ें:  स्कूलों पर जनसुनवाई - हर साल क्यों बढ़ती है इतनी फीस?

पुलिस ने बताया कि छात्रा के मजदूर पिता विजय यादव ने इस वर्ष जून में प्रीति के पुन: एडमिशन के समय स्कूल प्रबंधन को कुछ दिनों बाद फीस देने की बात कही थी. लेकिन फीस जमा नहीं कर पाने पर प्रबंधन द्वारा लगातार प्रताड़ित करने से परेशान होकर छात्रा ने स्कूल में ही आत्महत्या कर ली थी. प्रबंधन ने पुलिस को सूचना देने से पहले खून के धब्बे को साफ कर साक्ष्य को मिटा दिया था. उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद प्रीति यादव को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और साक्ष्य छिपाने के मामले में स्कूल संचालक और क्लास टीचर को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें:  हैदराबाद : फीस न भरने की वजह से स्कूल वालों ने किया कथित तौर पर तंग, बच्चे ने की आत्महत्या

उन्होंने बताया कि स्थानीय अदालत ने जमानत आवेदन खारिज करते हुए दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया है. स्कूल संचालक अशोक अग्रवाल रायगढ़ जिला युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव रह चुके हैं.

VIDEO: कोचिंग करने गई लड़की ने की खुदकुशी (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Student Commits Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com