- दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने अपने हॉस्टल कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
- छात्रा की उम्र 19 साल थी और वह नर्सिंग के तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही थी
- घटना शुक्रवार रात हुई, सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा की उम्र 19 साल थी. वह सर गंगा राम अस्पताल में B.SC-नर्सिंग की तीसरे साल की स्टूडेंट थी. उसने कथित तौर पर अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली. घटना शुक्रवार रात को हुई. मध्य जिले के उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, जैसे ही सूचना मिली राजिंदर नगर थाने की स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई.लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस और क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर हर एक एंगल से जांच शुरू कर दी है.वहीं घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए. पुलिस हॉस्टल में रहने वाले अन्य लोगों से जानकारी जुटा रही है, ताकि उसके मौत के कारणों का पता लगाया जा सके. छात्रा के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है. ताकि कोई सुराग मिल सके.
#WATCH | दिल्ली | वीडियो सर गंगा राम अस्पताल के बाहर से है, जहां कल रात B.SC-नर्सिंग की तीसरे साल की 19 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। pic.twitter.com/HeC393bSu3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2026
छात्रा ने क्यों की आत्महत्या?
नर्सिंग छात्रा की मौत मामले में सर गंगा राम हॉस्पिटल प्रशासन ने गहरी चिंता और दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मामले की अभी जांच चल रही है. अस्पताल का कहना है कि वह जांच एजेंसियों को पूरी मदद कर रहा है. घटना से पहले क्या हुआ और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसकी जांच की जा रही है.जांच पूरी होने के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह
फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आत्महत्या की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है.
ये भी पढे़ं-जंतर-मंतर पर जाति आधारित आरक्षण का विरोध, आधी रात हुआ बवाल, हिरासत में लिए गए राजघाट पहुंचे प्रदर्शनकारी
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं