बिहार में सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री आवास को लेकर मंगलवार (5 मई) को बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री आवास को लेकर सीएम ने अहम निर्णय लेते हुए राजधानी पटना स्थित सीएम हाउस का नाम अब 1 अणे मार्ग नहीं होगा. यह नाम दशकों से सीएम आवास का आधिकारिक रूप से था. लेकिन अब सीएम सम्राट चौधरी ने इसका नाम बदल कर 'लोक सेवक आवास' रख दिया है. यह नाम अब आधिकारिक रूप से रखा गया है. जिसके बाद आधिकारिक रूप से सभी जगह नाम में बदलाव किया जा रहा है.
मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी आवास संख्या 1, अणे मार्ग, पटना आवंटित किया गया है। आवास संख्या 1, अणे मार्ग, पटना (मुख्यमंत्री आवास) को सभी आधिकारिक उद्देश्यों के लिए तत्काल प्रभाव से 'लोक सेवक आवास', अणे मार्ग, पटना के रूप में नामित किया गया है.
सम्राट चौधरी सीएम आवास में जाने से पहले बदल दिया नाम
पटना स्थित ‘1 अणे मार्ग' दशकों से बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास रहा है. राज्य के कई बड़े राजनीतिक फैसले और प्रशासनिक फैसलों का यह आवास गवाह रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में इसे खाली किया था. अब मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री आवास में जाने से पहले बड़ा फैसला लिया है. बिहार का मुख्यमंत्री आवास यानी 1, अणे मार्ग को छोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7, सर्कुलर रोड आवास आ गए हैं.
सम्राट चौधरी 5, देश रत्न मार्ग को भी नहीं करेंगे खाली
बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद से सम्राट चौधरी भी अब तक मुख्यमंत्री आवास यानी 1, अणे मार्ग नहीं गए हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी फिलहाल 5, देश रत्न मार्ग को नहीं छोड़ेंगे. ऐसे में 1, अणे मार्ग अभी खाली है. बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी 5, देश रत्न मार्ग को खाली नहीं करेंगे और वह एक अणे मार्ग में ही रहेंगे. बिहार भवन निर्माण विभाग ने एक आदेश जारी किया है.
यह भी पढ़ेंः बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को, शपथ समारोह में पीएम मोदी भी होंगे शामिल, सज रहा पटना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं