विज्ञापन

बिहार में इस दिन होगा सम्राट कैबिनेट का विस्तार, नीतीश का रोल अहम; जानें किस दल से कितने मंत्री बनेंगे

Bihar Cabinet Expansion: मंत्री पद की शपथ लेने वाले चेहरे कौन होंगे इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है. उन लोगों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं जो बिहार की नई कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे हैं. लेकिन किस दल से कितने मंत्री होंग, ये पता चल गया है.

बिहार में इस दिन होगा सम्राट कैबिनेट का विस्तार, नीतीश का रोल अहम; जानें किस दल से कितने मंत्री बनेंगे
बिहार में 7 मई को कैबिनेट का विस्तार.
  • बिहार में सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के गांधी मैदान में होगा-सूत्र
  • 7 मई को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 27 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे-सूत्र
  • कैबिनेट में बीजेपी, जेडीयू के साथ लोजपा, हम और आरएलएम जैसे सहयोगी दलों के सदस्य शामिल होंगे

बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है, इसकी तारीख भी सामने आ गई है. सूत्रों के मुताबिक, 7 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार होगा. ये शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा. गांधी मैदान के सभी गेट अभी से आम लोगों के लिए बंद कर दिए गए हैं. माना जा रहा है कि समारोह की तैयारियों के चलते ऐसा किया गया है. 

बिहार में होगा नई कैबिनेट का विस्तार 

दरअसल 6 मई को सम्राट कैबिनेट की बैठक होने वाली है. उसके ठीक अगले दिन ही सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. जानकारी के मुताबिक, 7 मई को गांधी मैदान में 27 मंत्रियों का शपथ दिलाई जाएगी. सम्राट चौधरी की नई कैबिनेट का स्वरूप कैसा होगा ये भी सामने आ गया है.  बीजेपी और जेडीयू के साथ सहयोगी दलों लोजपा (रामविलास), हम और आरएलएम से भी मंत्री बनेंगे. बीजेपी और जेडीयू के कोटे में सोलह-सोलह पद हैं. इनमें कितने मंत्री बनाए जाने हैं इसका फ़ैसला सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की बातचीत के बाद होगा. मतलब यह कि कैबिनेट विस्तार में नीतीश कुमार की भूमिका अहम होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

किस दल से कितने मंत्री बनेंगे?

सूत्रों के मुताबिक, बिहार में बीजेपी से 12, जेडीयू से 11 मंत्री शपथ लेंगे .लोजपा रामविलास से 2, हम और आरएलएम से एक-एक मंत्री बनेंगे. खबरों के मुताबिक, कुछ मंत्री पद ख़ाली रखे जाएंगे. बिहार में अभी सीएम बीजेपी से औरर दो डिप्टी सीएम जेडीयू से हैं. अब मंत्री पद की शपथ लेने वाले चेहरे कौन होंगे इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है. उन लोगों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं जो बिहार की नई कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही ये भी साफ हो जाएगा. बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण की थी. उनकी सरकार ने 24 अप्रैल को विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया था. अब उनकी कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

संभावित मंत्रियों के नामों से जल्द हटेगा पर्दा

माना जा रहा है कि बिहार के संभावित मंत्री कौन होंगे, ये पिछले महीने तभी तय हो गया था जब सम्राट चौधरी दिल्ली में पीएम मोदी से मिलकर पटना वापस लौटे थे. सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि वे अपने साथ संभावित नए मंत्रियों की सूची लेकर आए हैं.सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मंत्रिमंडल विस्तार की समन्वय और जिम्मेदारी बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को सौंपी थी. संभावित मंत्रियों के नामों पर मंथन तेज है. संकेत ये भी हैं कि इस बार कैबिनेट विस्तार में कई पुराने चेहरों की छुट्टी हो सकती है, संगठन और चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नए नेताओं को मौका दिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली से लिस्ट लेकर पटना पहुंचे CM सम्राट चौधरी! कई पुराने नेताओं की छुट्टी तय, नई कैबिनेट में नए चेहरों पर फोकस

ये भी पढ़ें- सम्राट सरकार ने 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा में हासिल किया विश्वास मत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar CM Samrat Chaudhary Cabinet, Bihar CM Samrat Chaudhary, Bihar Cabinet Expansion Date, Samrat Chaudhary Cabinet Expansion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com