बिहार की एकमात्र रुपौली सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने जीत हासिल की है. उन्होंने एनडीए-जदयू के प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल को आठ हजार से ज्यादा वोटों से हराया. सभी 13 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद शंकर सिंह को 68,070 वोट मिले, जबकि जदयू प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल को 59,824 वोट मिले और वह 8,246 मतों से हार गये. राजद की प्रत्याशी और पूर्व विधायक बीमा भारती को सिर्फ 30,619 मत मिले.
मतगणना के दौरान छह राउंड तक जदयू के प्रत्याशी कलाधर मंडल ने बढ़त बनाकर रखी, लेकिन सातवें राउंड की गिनती में निर्दलीय शंकर सिंह आगे निकल गये और अंत तक इसे कायम रखा. बीमा भारती शुरू से ही काफी पीछे रहीं. इस चुनाव में कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
रुपौली सीट एनडीए और 'इंडिया' दोनों गठबंधनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी थीं. यही कारण है कि जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान सहित एनडीए के कई बड़े नेताओं ने प्रचार किया था, जबकि राजद प्रत्याशी बीमा भारती के पक्ष में प्रचार करने तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे.
पिछले चुनाव में जदयू की प्रत्याशी के तौर पर बीमा भारती यहां से विजयी हुई थीं. लोकसभा चुनाव के समय वह राजद में चली गईं और पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी. लोजपा (रामविलास) के नेता शंकर सिंह पार्टी से इस्तीफा देकर इस चुनाव में बतौर निर्दलीय मैदान में उतरे थे.
उपचुनाव के रुझान/नतीजे LIVE
| उम्मीदवार | पार्टी | रुझान |
| बीमा भारती | राष्ट्रीय जनता दल | पीछे |
| कलाधार मंडल | जतना दल यूनाइटेड | पीछे |
| शंकर सिंह | निर्दलीय | आगे |
रुपौली में राउंडवार कौन आगे और कौन पीछे LIVE
रुपौली उपचुनाव : 13वें राउंड
निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने नौवें राउंड की मतगणना के बाद 8200 से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली है. जेडीयू के कलाधर मंडल अभी दूसरे नंबर पर चल रहे हैं.
कलाधर मण्डल- 59824
शंकर सिंह- 68070
बीमा भारती- 37451
रुपौली उपचुनाव : 12वें राउंड
निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने नौवें राउंड की मतगणना के बाद 8200 से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली है. जेडीयू के कलाधर मंडल अभी दूसरे नंबर पर चल रहे हैं.
कलाधर मण्डल- 59578
शंकर सिंह- 67682
बीमा भारती- 30114
रुपौली उपचुनाव : 11वें राउंड
निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने नौवें राउंड की मतगणना के बाद 6800 से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली है. जेडीयू के कलाधर मंडल अभी दूसरे नंबर पर चल रहे हैं.
कलाधर मण्डल- 57262
शंकर सिंह- 64100
बीमा भारती- 29213
रुपौली उपचुनाव : नौवां राउंड
निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने नौवें राउंड की मतगणना के बाद 4000 से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली है. जेडीयू के कलाधर मंडल अभी दूसरे नंबर पर चल रहे हैं.
कलाधर मण्डल- 47074
शंकर सिंह- 51313
बीमा भारती- 24403
रुपौली उपचुनाव: सातवां राउंड
निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने सातवें राउंड की मतगणना के बाद 1000 वोटों से बढ़त बना ली है. जेडीयू के कलाधर मंडल अभी दूसरे नंबर पर चल रहे हैं.
कलाधर मण्डल- 36101
शंकर सिंह- 37137
बीमा भारती- 20252
रुपौली उपचुनाव:पांचवां राउंड
जेडीयू के कलाधर प्रसाद मण्डल निर्दलीय शंकर सिंह से केवल 1757 वोटों से आगे. तीसरे स्थान पर राजद की बीमा भारती.
कलाधर मण्डल- 27202
शंकर सिंह- 25445
बीमा भारती-14999
रुपौली उपचुनावः चौथा राउंड
JDU के कलाधर प्रसाद मण्डल निर्दलीय शंकर सिंह से 4353 वोटों से आगे. तीसरे स्थान पर राजद की बीमा भारती.
कलाधर मण्डल-17303
शंकर सिंह- 12950
बीमा भारती- 7856
रुपौली उपचुनाव: तीसरा राउंड
जेडीयू के कलाधर प्रसाद मण्डल निर्दलीय शंकर सिंह से 4353 वोटों से आगे. तीसरे स्थान पर राजद की बीमा भारती
कलाधर मण्डल-17303
शंकर सिंह- 12950
बीमा भारती- 7856
क्यों हुआ उपचुनाव
आपको बता दें कि रुपौली में उपचुनाव इसलिए कराए गए हैं क्योंकि कुछ महीने पहले यहां की तत्कालीन विधायक बीमा भारती ने जनता दल यूनाइटेड का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गई थी. इस वजह ही इस सीट पर उपचुनाव कराए गए थे. हम आपको आज इस सीट के चुनाव परिणाम से जुड़ी हर पल की जानकारी देने जा रहे हैं.
Video : Maharashtra MLC Poll Results: महायुति ने जीता चुनावी रण का सेमीफ़ाइनल, NDA के सभी 9 Candidates जीते
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं