विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2020

दिल्ली में हुई हिंसा पर बोले सीएम केजरीवाल- 'बाहरी थे दंगाई', अब नफरत की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Delhi violence:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने हिंसा में जान गंवाने वाले हेड कॉन्सटेबल रतन लाल के परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का भी ऐलान किया.

Also Read in
दिल्ली में हुई हिंसा पर बोले सीएम केजरीवाल- 'बाहरी थे दंगाई', अब नफरत की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल.
  • दिल्ली में हुई हिंसा में विधानसभा में बोले सीएम केजरीवाल
  • अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बाहर से आए थे दंगाई
  • हेड कॉन्सटेबल रतन लाल के परिवार को 1 करोड़ के मुआवजे का ऐलान
नई दिल्ली:

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में बुधवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में नागरिकता कानून को लेकर हुई हिंसा को लेकर बात की. दिल्ली विधानसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि हिंदुओं और मुसलमानों को मारने से किसी को फायदा नहीं हुआ. केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि दिल्ली के आम लोग हिंसा (Delhi violence) में शामिल नहीं हैं, इस हिंसा में बाहर के लोग, कुछ राजनीतिज्ञ, असामाजिक तत्व शामिल हैं. उन्होंने कहा इस दंगे में हर कोई मारा जा रहा है. राहुल सोलंकी की मौत हो गई वो हिन्दू था, ज़ाकिर की मौत हो गई वो मुसलमान था. कुछ असामाजिक तत्व अपने निजी फायदे के लिए जनता को भड़का रहे हैं.' उन्होंने यह भी कहा कि दंगे राजनीतिक तत्वों और बाहरी लोगों द्वारा किए गए थे. केजरीवाल ने हिंसा में शहीद हुए दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की.  

NSA अजित डोभाल ने हिंसा प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, लोग बोले- 'आप आ गए, हम लोगों में हिम्मत आ गई'

उन्होंने कहा कि 'अब नफरत की राजनीति बर्दाशत नहीं की जाएगी, दंगो की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अब पूरी दिल्ली को एक साथ खड़े होकर कहना होगा कि अब ये भाई से भाई को लड़ाने वाली राजीनीति बर्दाश्त नहीं कि जाएगी. सारे धर्म के लोगों को एक साथ खड़े होने का वक़्त आ गया हैं. हम सबको एक साथ खड़े होने की ज़रूरत है. आधुनिक दिल्ली लाशों की नींव के ऊपर नहीं बन सकती.

बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में भड़की हिंसा में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 200 लोग घायल हैं. पीएम मोदी ने भी लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है. 

VIDEO: अमित शाह से मीटिंग के बाद बोले केजरीवाल- सकारात्मक रही बैठक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Delhi Violence, Arvind Kejriwal On Delhi Violence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com