विज्ञापन

नमक से बम बनाने की कोशिश, फ्लैट में बना रखी थी मिनी लैब... रेड फोर्ट ब्लास्ट में अब क्या-क्या खुलासे हुए?

दिल्ली में पिछले साल हुए रेड फोर्ट ब्लास्ट में अब कई बड़े खुलासे हुए हैं. जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी उमर ने राहुल भट्ट के नाम से फर्जी पहचान के जरिए विस्फोटक बनाने का सामान खरीदा था.

नमक से बम बनाने की कोशिश, फ्लैट में बना रखी थी मिनी लैब... रेड फोर्ट ब्लास्ट में अब क्या-क्या खुलासे हुए?
लाल किला के पास पिछले साल 10 नवंबर को धमाका हुआ था. (फाइल फोटो)
IANS

दिल्ली के चर्चित रेड फोर्ट कार ब्लास्ट मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. NIA की जांच में सामने आया है कि इस मामले के मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर विस्फोटक बनाने के लिए केमिकल और उपकरण खरीदे थे. जांच एजेंसी के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बम बनाने से जुड़ी जानकारी जुटा रहा था और हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अपने फ्लैट में उसने एक अस्थायी लैब भी तैयार कर रखी थी.

जांच में पता चला है कि डॉ. उमर उन नबी, जो धमाके के वक्त विस्फोटकों से भरी कार चला रहा था और उसी ब्लास्ट में उसकी मौत हो गई थी, लंबे समय से अलग-अलग केमिकल और एक्सप्लोसिव तैयार करने के तरीकों पर रिसर्च कर रहा था. NIA सूत्रों के मुताबिक उमर ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के पास अपने फ्लैट में कई प्रयोग किए थे, जिनका मकसद एक प्रोटोटाइप विस्फोटक सामग्री तैयार करना था.

यह भी पढ़ेंः चैट GPT से पूछा- बम कैसे बनाएं, ड्रोन से विस्फोट करने का भी था प्लान, NIA ने लाल किला ब्लास्ट पर खोले और राज

जांच में क्या सामने आया?

जांच के दौरान NIA को 25 सितंबर 2024 की एक डिलीवरी चालान मिली, जिसने विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान की सप्लाई चेन का बड़ा राज खोल दिया. यह चालान मुंबई के एक छोटे व्यापारी ने जारी किया था. इसमें MMO कोटेड टाइटेनियम एनोड नाम का एक खास इलेक्ट्रोड खरीदा गया था. यह उपकरण इलेक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया में इस्तेमाल होता है और आरोपियों को अपने कैमिकल एक्सपेरिमेंट के लिए इसकी जरूरत थी.

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उमर के फ्लैट में सामान्य नमक के घोल से क्लोरेट और परक्लोरेट जैसे विस्फोटक पदार्थ तैयार करने के लिए इलेक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया अपनाई गई थी. यह तकनीक उसने अपनी रिसर्च के दौरान सीखी थी. क्लोरेट और परक्लोरेट ऐसे पदार्थ हैं जिनका इस्तेमाल आमतौर पर पटाखों और विस्फोटक सामग्री में किया जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ेंः कुशीनगर से गिरफ्तार ISIS आतंकी का खतरनाक प्लान एक्सपोज, UP-दिल्ली में बड़े मंदिरों निशाना बनाने की थी साजिश

राहुल भट्ट की फर्जी पहचान से खरीदा सामान

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यह एनोड खरीदने वाला असली व्यक्ति उमर था, लेकिन चालान में खरीदार का नाम और मोबाइल नंबर किसी और का दर्ज था. जांच एजेंसी के मुताबिक उमर ने राहुल भट्ट नाम से फर्जी पहचान बनाई थी और इंडिया मार्ट प्लेटफॉर्म पर उसी नाम से अकाउंट बनाकर केमिकल, फर्टिलाइजर बैग, एसीटोन सॉल्वेंट और एनोड जैसी चीजों की मांग डाली थी.

NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर ने अगस्त 2024 में मुंबई के दुकानदार से संपर्क किया था और करीब 25 हजार रुपये PhonePe के जरिए ट्रांसफर किए थे. इसके बाद दुकानदार ने यह सामान कुरियर के जरिए अल फलाह यूनिवर्सिटी के बाहर एक पते पर भेजा, जहां से उमर ने खुद जाकर इसे हासिल किया.

जांच में यह भी सामने आया है कि उमर ने इसी फर्जी पहचान का इस्तेमाल करते हुए बाद में 10 और एनोड खरीदने की कोशिश की थी. हालांकि इससे पहले कि डील पूरी हो पाती, एजेंसियों ने कथित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया. NIA के मुताबिक यह मॉड्यूल प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS से जुड़े अंसार गजवात-उल-हिंद से लिंक था.

यह भी पढ़ेंः IAS अमित कुमार अग्रवाल कौन? जो बने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के प्रशासक, दिल्ली ब्लास्ट के बाद सरकार का बड़ा फैसला

Latest and Breaking News on NDTV

गुजरात भी गए थे आरोपी

जांच एजेंसी को यह भी पता चला कि उमर और सह आरोपी डॉ. मुजम्मिल शकील पिछले साल 12 अप्रैल को गुजरात के अहमदाबाद भी गए थे. वहां उनका मकसद विस्फोटक तैयार करने के लिए जरूरी केमिकल जुटाना था. दोनों ने वहां एक मस्जिद में नमाज पढ़ी और अगले दिन वापस अल फलाह लौट आए.

आरोपियों के मोबाइल फोन से कट्टरपंथी जिहादी साहित्य और विस्फोटक बनाने से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. आरोपी इन्हीं सामग्रियों से प्रेरित होकर अपने प्रयोग कर रहे थे.

NIA ने इस मामले में 14 मई को करीब 7500 पन्नों की बड़ी चार्जशीट दाखिल की थी. इस चार्जशीट में कुल 10 आरोपियों को नामजद किया गया है. यह मामला पिछले साल 10 नवंबर को दिल्ली में हुए हाई इंटेंसिटी कार बम धमाके से जुड़ा है, जिसमें 11 लोगों की मौत हुई थी जबकि कई अन्य घायल हो गए थे.

यह भी पढ़ेंः लाल किला ब्लास्ट के पीछे जैश, UN रिपोर्ट ने खोली PAK की पोल, महिला आतंकियों से भी किया आगाह

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Deputy Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Red Fort Blast, Red Fort Blast 2025 Updates, NIA, NIA Investigation Red Fort Blast, Dr. Umar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com