Ram Mandir Bhoomi Pujan: अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर हर किसी की नजर भगवान राम की जन्मस्थली मानी जाने वाली अयोध्या नगरी पर टिकी है. कोरोना वायरस की महामारी के चलते भूमिपूजन समारोह में खास लोगों को ही आमंत्रित किया जा रहा है. अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Manir Trust) के महासचिव चंपत राय सोमवार को मीडिया से रूबरू हुए और भूमिपूजन समारोह के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तमाम संत यहां पहुंच गए हैं. संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, सुरेश भैया जोशी भी कल रात तक पहुंचेंगे. बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (LK Advani) और मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi) को भूमि पूजन कार्यक्रम के निमंत्रण के बारे में मीडिया में परस्पर विरोधी खबरें आ रही थीं. चंपक राय ने इस बारे में स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने बताया कि आडवाणीजी और जोशी जी दोनों से फ़ोन पर बात की गई. उन्हें निमंत्रण नहीं भेजा गया है, उन्होंने ख़ुद आने में असमर्थता जताई है. हमने आयु की वजह से यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह से भी न आने का आग्रह किया है.
बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को मिला भूमि पूजन का पहला न्योता
राय ने बताया, भूमिपूजन के लिए देश की संपूर्ण नदियों का जल मंगवाया गया है. अनेक लोग मानसरोवर का जल भी लाए हैं. रामेश्वरम और श्रीलंका से भी समुद्र का जल आया है. लगभग 2000 स्थानों से जल और मिट्टी लाई गई है. उन्होंने बताया कि ओरिजनल ड्राइंग के आधार पर ही मंदिर निर्माण होगा. जो पत्थर कार्यशाला में तराशकर रखे गए हैं, वे सबसे पहले लगेंगे. उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल से देवताओं का आह्वान शुरू किया गया. जन्मस्थान पर पूजा शुरू की गई.108 दिन से स्थान देव की पूजा की जा रही है. आज यानी सोमवार को वहां गणपति की पूजी शुरू की गई. कल हम हनुमानगढ़ी की पूजा करेंगे. पांच अगस्त गर्भगृह में पूजा की जाएगी. एक शिलापट्ट का अनावरण भी होगा. यूपी सरकार ने मंदिर मॉडल का एक डाक टिकट जारी किया है. उसका भी अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. राय ने बताया कि समारोह में मंच पर संत नृत्यगोपालदास, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यानी कुल पांच लोग ही मौजूद रहेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
सज गया राम का धाम : PM भूमिपूजन से पहले जाएंगे हनुमानगढ़ी, पुजारी ने बताई वजह
उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि भगवान हरे रंग के कपड़े पहनेंगे. कुछ लोगों को क्यों भय है? इससे प्रधानमंत्री, योगी जी का ट्रस्ट का लेना देना नहीं है. ये परंपरा की बात है. हरा रंग ख़ुशहाली का रंग है. ऐसी बेतुकी बातों की चर्चा नहीं करनी चाहिए. किसी रंग का कोई निषेध नहीं है. भगवान क्या पहनेंगे ये पुजारी तय करते हैं , ये परंपरा की बात है. प्रतीकात्मक शिलान्यास भी किया जाएगा. 9 शिलाएं होंगी जिनकी पूजा प्रधानमंत्री मोदी करेंगे.
अयोध्या की दीवारों पर रामकथा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं