राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot ) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राज्य में उनकी सरकार के खिलाफ कोई ‘सत्ता विरोधी' लहर नहीं है. उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजस्थान में सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है.. दोबारा हमारी सरकार बनने जा रही है. ''राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी.
लाल डायरी और महादेव सट्टेबाजी ऐप जैसे मामले राजस्थान, छत्तीसगढ़ चुनाव जीतने के लिए भाजपा की ‘साजिश', उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराई जानी चाहिए.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सीएम गहलोत ने कहा, ‘‘जनता जानती है कि हमने अपनी 10 गारंटी पूरी कर दी हैं. अगली 7 गारंटी के लिए जनता का विश्वास हम पर है ... कोई भी राजस्थान में आपको नहीं कहेगा कि सरकार के खिलाफ कोई ‘एंटी इनकंबेंसी' है. यह हमारी बहुत बड़ी उपलब्धि है. राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां किसी भी तरह की सत्ता विरोधी लहर नहीं है.''उन्होंने दावा किया, ‘‘दोबारा हमारी सरकार बनने जा रही है.'' गहलोत ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए हैं उसको लेकर लोग उत्साहित हैं जबकि भाजपा के घोषणा पत्र से उनको निराशा है.''कांग्रेस के दिवंगत नेता राजेश पायलट को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए गहलोत ने कहा कि गुर्जर समाज को भड़काया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं