Rajasthan Crisis: राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) ने 'आगे तो अब पाकिस्तान है' वाली टिप्पणी के लिए शनिवार को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Punia) पर निशाना साधा और कहा कि राजस्थान में "षड्यंत्र की हार होगी". पूनियां ने कांग्रेस विधायकों को जयपुर से जैसलमेर ले जाने पर टिप्पणी करते हुए शुक्रवार को ट्वीट किया था, "कांग्रेस को टूटने से बचाने के लिए विधायकों को जैसलमेर ले गए. कहां तक भागेगी सरकार? आगे तो अब पाकिस्तान ही है."
राजस्थान संकट पर अशोक गहलोत ने PM मोदी से कहा - 'बंद करवाएं यह तमाशा'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) ने शनिवार को पूनियां की इस टिप्पणी के बारे में यहां संवाददाताओं से कहा, "भाजपा वाले कहते हैं, "अब तो इनका पाकिस्तान जाना बाकी है'. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जी से बात कर लो, हाथ में बंदूकें लो और कांग्रेस के लोगों को गोलियां मार दो."
कांग्रेस के अंदरखाने से जुड़ी खबरें आखिर किस ओर कर रही हैं इशारा ?
खाचरियावास ने आगे कहा,"...यदि आप गोलियां चला दोगे तो उसके बाद भी आप सुरक्षित नहीं रहोगे, क्योंकि राजस्थान की जनता हमारे लिए लड़ने के लिए तैयार बैठी है." इसके साथ ही खाचरियावास ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक उठापटक में ‘‘षड्यंत्र हारेगा, राजस्थान जीतेगा''.
Video: राजस्थान में किस करवट बैठेगा ऊंट ?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं