विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2019

Rain News : मौसम विभाग ने दी नई जानकारी, दिल्ली-एनसीआर को मिल सकती है उमस से राहत

Rain News : न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई है.

Rain News : मौसम विभाग ने दी नई जानकारी, दिल्ली-एनसीआर को मिल सकती है उमस से राहत
दिल्ली में इस हफ्ते भी बारिश के आसार नहीं
नई दिल्ली:

मौसम विभाग से मिली नई जानकारी के मुताबिक दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लोगों का बारिश का लंबा इंतजार सोमवार को खत्म हो सकता है. न्यूज एजेंसी आईएनएस के मुताबिक आईएमडी ने दिन के अंत में हल्की बारिश होने की भविष्यवाणी की है. यह बारिश गुरुवार तक जारी रह सकती है. निजी मौसम पूर्वानुमान कंपनी स्काईमेट ने भी आईएमडी की भविष्यवाणी को दोहराया है कि सोमवार से बारिश होने की संभावना है.  मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने कहा, "दिल्ली एनसीआर की हवाएं पूर्व की ओर चलने लगी हैं. हमें उम्मीद है कि मौसम में परिवर्तन आएगा और आज शाम तक बारिश शुरू होगी. और इसकी तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ेगी."  वहीं बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं. पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. राज्य के सीमांचल के कई हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश के आसार जताए गए हैं.  पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 25.2 डिग्री और पूर्णिया का 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर: मूसलाधार बारिश से 18 लाख लोग प्रभावित, 4 लोगों की मौत

इस हफ्ते भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का अनुमान

  • 15 जुलाई : उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर-मिजोरम, जम्मू-कश्मीर, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश 
  • 16 जुलाई-   उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर-मिजोरम, जम्मू-कश्मीर, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश
  • 17 जुलाई-  उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर-मिजोरम, जम्मू-कश्मीर, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, अंडमान निकोबार, गोवा, तमिलनाडु, पुदुचेरी 
  • 18 जुलाई- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ 
  • 19 जुलाई- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुदुचेरी, गोवा, यमन, अंडमान निकोबार.

असम में बाढ़ से हाहाकार, काजीरंगा नेशनल पार्क में घुसा पानी​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain News, Delhi Rain News In Hindi, Raining In Delhi Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com