विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2018

दिल्ली-NCR में रात से लगातार हो रही है बारिश से जगह-जगह पानी भरा, गाजियाबाद में बंद किये गये स्कूल, 8 बड़ी बातें

अधिकारी ने बताया कि यमुना में आज जलस्तर 203.65 था जो इस मौसम में सामान्य माना जाता है. अधिकारी ने बताया, “शुक्रवार को जलस्तर के 204 पर पहुंचने का अंदेशा है जो चेतावनी का स्तर है.

दिल्ली-NCR में रात से लगातार हो रही है बारिश से जगह-जगह पानी भरा, गाजियाबाद में बंद किये गये स्कूल, 8 बड़ी बातें
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से हाल-बेहाल
नई दिल्ली:
  1. दिल्ली-NCR में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है. कई इलाकों में पानी भर गया है. सुबह-सुबह दफ़्तर जानेवालों को परेशानी हो रही है. आज पूरे दिन बारिश होने के आसार हैं. 
  2. कल से हो रही भारी बारिश की वजह से सबसे ज़्यादा बुरे हालात ग़ाज़ियाबाद में हैं. जिसके मद्देनज़र डीएम ने आज सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है साथ ही नोएडा के कुछ स्कूल भी आज बंद रहेंगे. 
  3. ग़ाज़ियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-4 में भारी बारिश के बाद वार्तालोक और प्रज्ञा कुंज सोसायिटी के दर्जनों फ़्लैट ख़ाली करा लिए गए हैं.  सोसायिटी धंसने के ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र फ़्लैट ख़ाली कराए गए हैं. कई लोग अचानक बेघर हो गये. 
  4. दोनों सोसायटी के बाहर की सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया है. वहां पहले से एक गड्ढा है, जिसकी वजह से मिट्टी और धंस रही है और सोसायटी पर ख़तरा मंडरा रहा है.
  5. सड़क धंसने के बाद से ग़ाज़ियाबाद प्रशासन वहां मिट्टी भरने में जुटा है. NDRF की टीम मौक़े पर है.
  6. साहिबाबाद के शहीद नगर में एक मकान गिर गया है. मलबे में दबकर एक लड़की की मौत हो गई. इससे पहले कल खोड़ा कॉलोनी में एक दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई थी. वहीं पानी में करंट लगने से भी एक शख़्स की मौत हो गई थी..
  7. उधर आगरा में गुरुवार तड़के से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जहां मोहल्लों में जलभराव की समस्या बन गई, वहीं के चलते बल्केश्वर और सिंधा बाजार में इमारतें ढह गईं. 
  8. तेज बारिश के कारण कई मकान गिर गए, जिनकी चपेट में आकर बच्चे समेत दो लोगों की मौत होने की सूचना है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Report Of Today, Rain In Delhi-NCR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com