राहुल गांधी की फाइल फोटो
नई दिल्ली:
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को दक्षिणी दिल्ली के रंगपुरी में लोगों से मिलने पहुंचे। यहां प्रशासन ने दो दिन पहले बस्ती को अवैध बताकर उजाड़ दिया था जिससे करीब 2500 लोग बेघर हो गए थे।
लोगों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि घर गिराने से पहले लोगों को नोटिस नहीं दिया गया। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों के साथ है और यहां बुलडोजर चलाने से पहले उनके ऊपर से बुलडोजर चलाना पड़ेगा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं