जंतर-मंतर पर कथित पैलेट गन चलाने के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा FIR दर्ज किए जाने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात की जिसमें उन्होंने हमने यहां आ कर कोई ग़लत काम नहीं किया और हम इस छात्र और उनकी माँ के लिए यहां आए हैं. इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि प्रदर्शन समाप्त हो गया है. इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित साहिल लोचव को न्याय दिलाने की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरना दिया था.
इससे पहले राहुल गांधी शुक्रवार सुबह दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे. उनके साथ पैलेट गन पीड़ित छात्र साहिल लोचव और उनका परिवार भी था. राहुल ने यहां डीसीपी से 40 से 45 मिनट चर्चा की और उसके बाद थाने से बाहर निकले. जिसके बाद वह दिल्ली पुलिस की तरफ से साहिल की FIR दर्ज नहीं किए जाने को लेकर संसद मार्ग थाने पर ही धरने पर बैठ गए. कुछ देर बाद उनकी बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी यहां पहुंच गई और धरने में शामिल हो गई. राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह केवल पीड़ित छात्र साहिल लोचव की तरफ से FIR दर्ज करवाने की मांग कर रहे हैं.
FIR दर्ज होने के बाद राहुल गांधी बोले- ऊपर वालों ने न्याय पर ब्रेक लगा दिया था
धरना खत्म करने के बाद राहुल ने कहा कि पुलिस FIR दर्ज करना चाहती थी, लेकिन ऊपर के स्तर पर न्याय की प्रक्रिया को रोका जा रहा था. उन्होंने FIR को न्याय की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम बताया है. जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन से घायल हुए साहिल को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद मार्ग स्थित डीसीपी कार्यालय के बाहर धरना दिया.
#WATCH | Delhi: Congress leaders and workers hold a protest near Le Meridian, extending solidarity with Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, who is sitting on a protest at Parliament Street Police Station.
— ANI (@ANI) August 21, 2026
Rahul Gandhi is with Sahil Lochav, who suffered pellet gun injuries during the… pic.twitter.com/GkNzORmBxu
FIR दर्ज होने के बाद राहुल गांधी ने खत्म किया धरना
जंतर-मंतर पर कथित पैलेट गन चलाने के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा FIR दर्ज किए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि प्रदर्शन समाप्त हो गया है. इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित साहिल लोचव को न्याय दिलाने की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरना दिया था.
#UPDATE | According to Delhi Police sources, the Delhi Police is registering an FIR. https://t.co/F6Z7fBdeWV
— ANI (@ANI) August 21, 2026
जंतर-मंतर पर पैलेट मामले में दिल्ली पुलिस दर्ज कर रही FIR
जंतर-मंतर पर पैलेट गन चलाने के मामले में दिल्ली पुलिस FIR दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है. इस बीच राहुल गांधी भी पीड़ित से जुड़े मामले को लेकर पहुंचे थे. राहुल गांधी ने दावा किया कि पीड़ित साहिल लोचव के शरीर में करीब 200 छर्रे थे.
VIDEO | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi (@RahulGandhi) holds a sit-in protest at Sansad Marg Police Station, demanding the registration of an FIR over pellet injuries sustained during the July 20 protest.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 21, 2026
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/gZTshqPG1l
कांग्रेस का धरने पर हरीश रावत बोले- FIR दर्ज कर पीड़ित को मिले इंसाफ
संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर जारी कांग्रेस नेताओं के धरने को लेकर हरीश रावत ने कहा कि यह न्याय की लड़ाई है. उन्होंने मांग की कि पुलिस की बर्बरता के शिकार व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए FIR दर्ज की जाए. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौके पर मौजूद हैं.
वंदे मातरम विवाद पर जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश के युवाओं को गुमराह कर रहे हैं
'वंदे मातरम' को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. प्रेस कॉन्फ्रेंस में नड्डा ने राहुल गांधी को 'ड्रामाजीवी' और 'कैमराजीवी' बताते हुए कहा कि वह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस 'वंदे मातरम' के मुद्दे पर घिर गई है, इसलिए लोगों का ध्यान भटकाने के लिए विरोध प्रदर्शन और ड्रामा कर रही है. नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने पहुंचना उनकी हताशा और न्यायिक व्यवस्था पर अविश्वास को दर्शाता है.
पीड़ित शरीर में 200 छर्रे हैं: राहुल गांधी
राहुल गांधी का कहना है कि पीड़ित साहिल लोचव को 200 छर्रे लगे हैं. उसकी आंख में भी 3 छर्रे लगे हैं. यह एम्स की रिपोर्ट में लिखा हुआ है. जिस आंख में छर्रे लगे हैं, उस आंख से वह देख नहीं पाएगा.
दिल्ली पुलिस बोली मामले को देखा जा रहा
दिल्ली पुलिस के टॉप सूत्रों के मुताबिक जो शिकायत मिली है, उसको एग्जामिन किया जा रहा है और ये देखा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के हिसाब से इस मामले में कोई नया केस दर्ज हो सकता है या नहीं.
राहुल गांधी ने कहा 20 जुलाई के पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ
राहुल गांधी ने कहा '20 जुलाई को कनॉट प्लेस में पैलेट गन का प्रयोग हुआ था. इसका सबूत ये पैलेट है जो कि साहिल के शरीर में थे. AIIMS की इस रिपोर्ट में साफ लिखा है कि इनके शरीर में कितने छर्रे हैं. दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमने छर्रे नहीं चलाए लेकिन अगर आपने नहीं चलाए तो ये छर्रे किसी ने तो चलाए होंगे. हम केवल यह कह रहे हैं कि FIR दर्ज कीजिए. अंदर से हमें बताया जा रहा है कि ऊपर से ऑर्डर है कि FIR दर्ज नहीं हो सकती है. जब तक FIR नहीं होती तब तक हम यहां से नहीं हिलेंगे. हम केवल इस परिवार के लिए न्याय मांग रहे हैं.'