विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2016

कांग्रेस हिंदुस्‍तान की सच्‍चाई के बारे में बोलती है, झूठ नहीं : लखनऊ में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस हिंदुस्‍तान की सच्‍चाई के बारे में बोलती है, झूठ नहीं : लखनऊ में बोले राहुल गांधी
लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी
नई दिल्ली: लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा है कि यूपी में हर जाति, धर्म और सोच के व्‍यक्ति को जगह दी जाए। राहुल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के सवालों के जवाब देते और उनसे आह्वान करते हुए कहा कि अगर हमारे कार्यकर्ता जनता तक अपनी सोच ठीक से पहुंचा पाए तो कांग्रेस की सरकार बनेगी।

मुख्‍य बातें...
 
  • हमने यूपी को एक टीम दी है और हमारा एक लक्ष्‍य है।
  • पार्टी के हर नेता को जिम्‍मेदारी दी जाएगी।
  • शीला दीक्षित तीन बार दिल्‍ली की सीएम रहीं और उन्‍होंने दिल्‍ली को बदल दिया।
  • दिल्‍ली के लोग कहते हैं कि पहले काम काम होता था, अब ड्रामा होता है।
  • शीला जी ने दिल्‍ली को विकास से बदल दिया।
  • दिल्‍ली में कांग्रेस पार्टी एक साल खड़ी हो गई। अगर कार्यकर्ताओं की आवाज पर पार्टी चली, तो पार्टी के सामने कोई खड़ा नहीं हो सकता।
  • कांग्रेस की विचारधारा है कि यूपी में हर जाति, धर्म और सोच के व्‍यक्ति को जगह दी जाए।
  • गरीब से गरीब की आवाज जनता तक पहुंचे, यही हमारी मोनोपोली होगी।
  • हर विचार, सोच को कांग्रेस में जगह।
  • अगर जनता तक अपनी सोच तक ठीक से पहुंचा पाए तो कांग्रेस की सरकार बनेगी।
  • कांग्रेस हिंदुस्‍तान की सच्‍चाई के बारे में बोलती है, झूठ नहीं बोलती।
  • कांग्रेस, आरएसएस और बीएसपी की तरह झूठ की राजनीति नहीं करती।
  • पीएम मोदी ने पिछली बार कई वादे किए, जिनमें बुलेट ट्रेन चलाने की बात भी थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
ओडिशा: वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटने से भारी नुकसान, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने दी सफाई
कांग्रेस हिंदुस्‍तान की सच्‍चाई के बारे में बोलती है, झूठ नहीं : लखनऊ में बोले राहुल गांधी
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Next Article
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com