पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में तरनतारन से भागे गैंगस्टर चरणजीत सिंह उर्फ राजू शूटर और उसके 10 गुर्गों को पंजाब और जम्मू-कश्मीर से अरेस्ट किया है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने एक्स पर पोस्ट किया, ''एक बड़ी सफलता में पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ 48 घंटे लंबे ऑपरेशन के दौरान तरनतारन से भागे गैंगस्टर चरणजीत सिंह उर्फ राजू शूटर और उसके 10 सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है.''
पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 28 फरवरी को तरनतारन स्थित मीत गन हाउस से चोरी हुई एक डबल बैरल राइफल सहित चार हथियार और 26 कारतूस के साथ तीन पिस्तौल भी बरामद की है. गिरफ्तार दस लोगों की पहचान हुसनप्रीत सिंह, गुलाब सिंह, अमृतपाल सिंह, बलजिंदर सिंह, बॉबी, लवप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, साजन, सुखचैन सिंह और हरमेश सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार गैंगस्टर राजू माझा मुख्य रूप से तरनतारन और अमृतसर जिलों में सक्रिय एक संगठित आपराधिक गिरोह का सरगना है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह गिरोह सितंबर 2023 में तरनतारन के धोटियां गांव में एक बैंक को लूटने के प्रयास में शामिल था, जिसमें आरोपियों की गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया था. 16 अप्रैल, 2024 को राजू के सहयोगियों ने उसे सिविल अस्पताल से भगाने की साजिश रची थी, जहां उसका इलाज चल रहा था. डीजीपी यादव ने कहा कि इनपुट के बाद एडीजीपी प्रोमोद बान की अध्यक्षता में एजीटीएफ पंजाब ने गैंगस्टर राजू और उसके गिरोह के सदस्यों को ट्रैक करने के लिए एआईजी संदीप गोयल की देखरेख में 12 पुलिस टीमें जुटाईं.
डीजीपी ने इस ऑपरेशन के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ''48 घंटे से अधिक लंबे ऑपरेशन में सावधानी पूर्वक खुफिया जानकारी एकत्र करके तकनीकी विश्लेषण और त्वरित कार्रवाई करते हुए पंजाब और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से गैंगस्टर राजू शूटर और उसके 10 सहयोगियों को पकड़ा गया.''
ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में सौतेले पिता ने सात महीने की बच्ची की हत्या की
ये भी पढ़ें : गैंगस्टर नरेश सेठी गिरोह के शार्पशूटर को क्राइम ब्रांच ने रोहिणी से दबोचा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं