पुदुच्चेरी (Puducherry) में कांग्रेस के सत्ता गंवाने के कुछ ही घंटों बाद, यहां की सबसे बड़ी पार्टी एनआर कांग्रेस (NR Congress) ने कहा है कि उसने अगली सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है लेकिन वह उप राज्यपाल के आमंत्रण का इंतजार कर रही है. NR Congress के प्रमुख एन. रंगास्वामी ने कहा, 'मैंने सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है. मैंने केवल विश्वास मत की मांग की थी.' सभी निगाहें अब विपक्षी पार्टी पर टिकी हैं जिसे पुदुच्चेरी विधानसभा में बहुमत हासिल है. इससे पहले, आज सुबह नारायणसामी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार (Congress government of V Narayanasamy) ऐसे समय गिर गई जब राज्य में चुनाव में बमुश्किल तीन माह का वक्त शेष है.
पुदुच्चेरी की कांग्रेस सरकार ने खोया बहुमत, CM नारायणसामी ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस-डीएमके गठबंधन छह इस्तीफों के बाद 26 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के अंक 14 से पीछे रह गया था, इसमें से दो विधायकों के इस्तीफे तो रविवार को हुए. कुल मिलाकर कांग्रेस के पांच और डीएमके का एक विधायक इस्तीफा दे चुके हैं. नारायणसामी ने बीजेपी और एनआर कांग्रेस पर उनकी सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है. हालांकि एनआर कांग्रेस के प्रमुख ने NDTV के साथ बातचीत में इससे इनकार किया है. उन्होंने कहा कि वे बीजेपी सहित अपने सहयोगियों से उस सरकार के गठन के बारे में बात करेंगे जो प्रस्तावित चुनाव के चलते मई तक ही रहने वाली है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
कांग्रेस के हाथ से निकली एक और राज्य की सत्ता, पुदुच्चेरी स्पीकर बोले- 'सरकार खो चुकी बहुमत'
उन्होंने कहा, 'यदि उप राज्यपाल की ओर से लेकर मिलता है तो मैं सहयोगियों से बातचीत करके इस बारे में निर्णय लूंगा.' क्या वह गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे, इस सवाल पर रंगास्वामी ने कहा, 'मैं इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकता, हमें इस बारे में अपने गठबंधन सहयोगियों से बातचीत के बाद ही पता चल पाएगा.' कांग्रेस के इस आरोप कि विधायकों को धनराशि के जरिये फुसलाया गया, रंगास्वामी ने कहा, 'उनके विधायकों ने इस कारण इस्तीफा दिया होगा कि उन्होंने अपने शासन के दौरान कुछ नहीं किया. वे डर रहे होंगे कि लोग उन्हें वेाट नहीं देंगे.' इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के दो विधायक ने बीजेपी की ओर रुख किया है, कुछ और भी ऐसा कर सकते हैं.
पुदुच्चेरी: CM नारायणसामी ने दिया इस्तीफा, BJP को ठहराया कसूरवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं