दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में दो दिवसीय 'पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव 2026' का आयोजन किया गया. यह आयोजन पॉलिटिकल साइंस सोसाइटी ने कराया. इस सम्मेलन में देशभर के शिक्षाविदों, नीति विशेषज्ञों, राजनेताओं और पेशेवरों ने समकालीन भारत में राजनीतिक चिंतन और सार्वजनिक जीवन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. कॉन्क्लेव की शुरुआत भारत सरकार के शिक्षा और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने की.
दो दिनों के दौरान आयोजित विभिन्न प्लेनरी और विषयगत सत्रों में ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान हुआ. प्लेनरी सत्रों के अलावा, इंडिया फाउंडेशन, ऋषिहुड यूनिवर्सिटी, दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस व हिंदू कॉलेज, ग्राउंड ज़ीरो कंसल्टिंग और मंथन लर्निंग के सहयोग से स्पेशल सेशन का आयोजन किया गया. इन वर्कशॉप में नीति नवाचार, नेतृत्व और संस्थागत विकास जैसे विषयों पर चर्चा हुई. सम्मेलन के दौरान शोध और अकादमिक चर्चाओं का व्यापक स्तर देखने को मिला. 12 सत्रों में 150 से अधिक रिसर्च पेपर पेश किए गए. इसमें 300 से ज्यादा प्रतिभागी और 50 से अधिक विशेषज्ञ वक्ता इस मंच का हिस्सा बने.
इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री राम माधव ने उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्तव्य दिया. भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे और LBSNAA के पूर्व निदेशक डॉ. संजीव चोपड़ा दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एम. पी. सिंह भी शामिल रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं