विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2017

कश्मीर घाटी में आतंकियों के हमले में पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत

कार में सवार तीन आतंकवादियों ने श्रीनगर-गंदेरबल रोड के जकूरा क्रॉसिंग पर पुलिस दल पर गोलीबारी की

Also Read in
कश्मीर घाटी में आतंकियों के हमले में पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
श्रीनगर: कश्मीर घाटी में श्रीनगर के बाहरी इलाके जकूरा में आज आतंकवादियों के हमले में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार में सवार तीन आतंकवादियों ने श्रीनगर-गंदेरबल रोड के जकूरा क्रॉसिंग पर पुलिस दल पर गोलीबारी की. हमले में उपनिरीक्षक इमरान टाक की मौत हो गई और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गए.

VIDEO : बीएसएफ कैंप पर हमला

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम ने कार का पीछा किया और एक आतंकी को पकड़ लिया लेकिन दो अन्य वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे. उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाश जारी है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Terrorist Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com