विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Nov 13, 2020

पुलिस प्रशासन ने ’हर घर लक्ष्मी' के मंत्र के साथ मनाई दिवाली, लोगों को किया जागरूक

फरीदाबाद जिले की महिला थाना पुलिस और दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स ने शहर के कुछ घरों में जाकर घरों में मौजूद लोगों को दिवाली के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें औरतों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा के बारे में जानकारी दी है.

Read Time: 15 mins
पुलिस प्रशासन ने ’हर घर लक्ष्मी' के मंत्र के साथ मनाई दिवाली, लोगों को किया जागरूक
फरीदाबाद पुलिस ने लोगों से कहा-घर में मौजूद औरत ही लक्ष्मी का रूप
फरीदाबाद:

फरीदाबाद जिले की महिला थाना पुलिस और दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स ने शहर के कुछ घरों में जाकर घरों में मौजूद लोगों को दिवाली के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें औरतों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा के बारे में जानकारी दी है.घर में मौजूद पुरुषों को बताया गया कि घर में मौजूद औरत ही लक्ष्मी है. औरतों का सम्मान करें और उनकी इज्जत करें.एक तरफ जहाँ लोग अपने घर में लक्ष्मी के आगमन के लिए सजावट और पाठ पूजा करने में व्यस्त दिखे, वहीं फरीदाबाद पुलिस ने शुक्रवार को 'हर घर लक्ष्मी' के बारे में जागरूकता फैलाते हुए दिवाली मनाई.

Advertisement

इस अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस की टीम ने फरीदाबाद शहर के कुछ घरों में जाकर दिवाली की बधाई दी और उन्हें 'हर घर लक्ष्मी' के बारे में अवगत कराया. पुलिस टीम ने जिले भर में महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप्प एवं महिला पुलिस थाना के बारे में जागरूक भी किया. महिला पुलिस थाना की एस एच ओ ने बताया कि महिला सुरक्षा किसी भी प्रदेश व देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण रखता है.

महिलाएं दुर्गा शक्ति एप को मोबाइल में डाउनलोड कर किसी भी परिस्थिति में इस्तेमाल कर पुलिस की मदद मांग सकती है. कोई भी महिला अगर उनके पास किसी प्रकार की राय भी लेना चाहे तो उनका स्वागत है. हम सभी साथ मिलकर अपने प्रदेश व देश को और भी बेहतर जगह बना सकते हैं.

Advertisement

'हर घर लक्ष्मी' क्या है?

पुलिस का 'हर घर लक्ष्मी' अभियान कहता है की हमारे घर की महिलाएं ही लक्ष्मी मां का प्रतीक है. सभी को उनका हमेशा खुश रखना चाहिए ताकि घर में सुख एवं समृद्धि प्राप्त हो सके. हम सब के घर में लक्ष्मी है.

Advertisement

पुलिस हर घड़ी में आपके साथ है

फरीदाबाद के तीनों महिला थानों की एसएचओ इंस्पेक्टर गीता महिला थाना प्रबंधक एनआईटी, इंस्पेक्टर नेहा थाना प्रबंधक महिला थाना सेक्टर 16 और सब इंस्पेक्टर सुमन  अतिरिक्त प्रबंधक महिला थाना बल्लभगढ़ ने अपने स्टाफ और दुर्गा शक्ति की टीम के साथ ने इस अभियान के दौरान सभी को यह बताया कि हरियाणा पुलिस लोगों से जुड़कर उनकी मदद करने का सार्थक प्रयास कर रही है. 'हर घर लक्ष्मी' भी इसी मुहिम का एक हिस्सा है.

Advertisement

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
NDTV EXCLUSIVE: PM नरेंद्र मोदी से पहले आर्थिक मोर्च पर उम्मीद से कम रहा भारतीय प्रदर्शन, बोले राजनीति विज्ञानी इयान ब्रेमर
पुलिस प्रशासन ने ’हर घर लक्ष्मी' के मंत्र के साथ मनाई दिवाली, लोगों को किया जागरूक
"देश को मजबूत सरकार की जरूरत, ये चुनाव भारत को टॉप-3 में ले जाएगा" : दिल्ली की रैली में PM मोदी
Next Article
"देश को मजबूत सरकार की जरूरत, ये चुनाव भारत को टॉप-3 में ले जाएगा" : दिल्ली की रैली में PM मोदी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;