विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2018

पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की याद में जारी किया 100 रुपए का सिक्का, कहा- विश्वास नहीं हो रहा कि वे हमारे साथ नहीं हैं

पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा, 'दिमाग यह मानने को तैयार ही नहीं है कि वे अब हमारे साथ नहीं हैं.'

Also Read in
पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की याद में जारी किया 100 रुपए का सिक्का, कहा- विश्वास नहीं हो रहा कि वे हमारे साथ नहीं हैं
इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा.
  • अटल बिहारी वाजपेयी की याद में 100 रुपए का सिक्का जारी
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने किया जारी
  • पीएम बोले- विश्वास नहीं हो रहा, वे हमारे साथ नहीं हैं
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी स्मृति में 100 रुपए का सिक्का जारी किया. लंबे समय तक वाजपेयी के सहयोगी रहे वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह संबंधित समारोह में मौजूद थे. बता दें, पूर्व प्रधानमंत्री का लंबी बीमारी के बाद 93 साल की उम्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अगस्त महीने में निधन हो गया था. 

मोदी ने स्मृति सिक्का जारी करने के अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह वाजपेयी की विचारधारा और उनके दिखाए रास्ते पर चलने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराने को मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री के स्मारक पर जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘अटल जी चाहते थे कि लोकतंत्र सर्वोच्च रहे. उन्होंने जनसंघ बनाया. लेकिन जब हमारे लोकतंत्र को बचाने का समय आया, तब वह और अन्य जनता पार्टी में चले गए. इसी तरह जब सत्ता में रहने या विचारधारा पर कायम रहने के विकल्प की बात आई तो उन्होंने जनता पार्टी छोड़ दी और भाजपा की स्थापना की.'

मध्य प्रदेश: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कमलनाथ सरकार मनाएगी सुशासन सप्ताह, शिवराज सिंह ने कहा 'धन्यवाद'

साथ ही पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा, 'दिमाग यह मानने को तैयार ही नहीं है कि वे अब हमारे साथ नहीं हैं.'

100 रुपए के सिक्के में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर के साथ उनका नाम हिंदी और अंग्रेजी में लिखा होगा. इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा. इसके साथ ही इस पर वाजपेयी के जन्मतिथि (1924) और पुण्यतिथि (2018) भी लिखी होगी. उसके साथ ही दूसरी तरफ अशोक चक्र की तस्वीर होगी और उसके नीचे 'सत्यमेव जयते' लिखा होगा.

(इनपुट- भाषा से भी)

अटल बिहारी वाजपेयी की इस कविता को याद कर बोले शिवराज, हार की जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ मेरी

VIDEO- 'अजेय भारत, अटल बीजेपी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atal Bihari Vajpayee, 100 Coin, Prime Minister Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com