West Bengal Assembly Elections 2021: अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए काफी अहम हैं. बीजेपी इनके लिए काफी पहले से मेहनत कर रही है. पार्टी लंबे वक्त से यहां अपनी राजनीतिक जमीन खोज रही है. लगता है कि इस बार की दुर्गा पूजा (Durga Puja) चुनावी मैदान में तब्दील होने वाली है. अगले साल चुनाव से पहले बीजेपी के केंद्रीय नेताओं के अहम दौरे होने वाले हैं. इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर को कोलकाता में एक पूजा पंडाल को संबोधित करेंगे. पीएम का दुर्गापूजा के दौरान वर्चुअल माध्यम से राज्य के लोगों को संबोधित करने की योजना है.
पीएम मोदी के इस वर्चुअल रैली से पहले 19 अक्टूबर को बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सिलीगुड़ी का दौरा करेंगे. नड्डा उत्तरी बंगाल के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. इसके पहले गृह मंत्री अमित शाह का जाने का कार्यक्रम था. बता दें कि पिछले साल अमित शाह ने विवादों के बीच सॉल्ट लेक में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया था. हालांकि, अब अगले विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीने बचे हैं, ऐसे में बीजेपी खुद पीएम मोदी को मैदान में आगे कर रही है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पीएम यहां पर बीजेपी के महिला मोर्चा और केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से चलाए जाने वाले Eastern Zonal Cultural Centre की ओर से स्थापित किए गए दुर्गा पूजा पंडाल में हिस्सा लेंगे.
यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर दुर्गा पूजा का ऑनलाइन उद्घाटन किया
बता दें कि इसके पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही 10 जिलों में 69 दुर्गा पूजा पंडालों का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन कर चुकी हैं. अगले दो दिनों तक पंडालों का ऑनलाइन और ऑफलाइन उद्घाटन अभी चलता रहेगा.
22 अक्टूबर को नवरात्रि की षष्टी है. इसके बाद से बंगाल में पांच दिनों का अनुष्ठान शुरू होगा. पीएम जिस पंडाल में लोगों को संबोधित करेंगे, उसमें सामान्य तौर पर मां दुर्गा की विशाल मूर्ति होगी. पीएम लोगों को पूजा के लिए शुभकामनाएं देंगे. इसमें एक पुरोहित से चंडी पाठ कराने की योजना है.
बंगाली जीवन में दुर्गा पूजा इतने गहरे तक बसा है कि बीजेपी खुद को उससे दूर नहीं रख सकती है. ऐसे में अब बीजेपी इस दिशा में भी बड़ी लड़ाई शुरू कर रही है और खुद पीएम मोदी इस बार लड़ाई शुरू कर रहे हैं.
Video: कोलकाता में ममता सरकार vs बीजेपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं