विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2020

पीएम मोदी जैसलमेर सीमा पर टैंक की सवारी करते दिखे, सीमावर्ती इलाकों का मुआयना किया

Jaisalmer में टैंक के जरिये प्रधानमंत्री मोदी ने सीमावर्ती इलाकों का मुआयना किया. मोदी टैंक के बीच वाले हिस्से में खड़े होकर काफी दूर गए. जबकि टैंक के आगे के हिस्से में सैनिक मशीनगन के साथ तैनात था

पीएम मोदी जैसलमेर सीमा पर टैंक की सवारी करते दिखे, सीमावर्ती इलाकों का मुआयना किया
PM Modi ने जैसलमेर में सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया और जवानों का हौसला बढ़ाया
जैसलमेर:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शनिवार को दीपावली (Deepawali) के दिन एक बार फिर सैनिकों के बीच पहुंचे. जैसलमेर (Jaisalmer) पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेगिस्तानी इलाके में टैंक पर सवार हुए और सीमावर्ती इलाकों का मुआयना किया. इससे पहले पीएम मोदी ने लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों को संबोधित भी किया था. मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता संभालने के बाद लगातार सात साल से देश की किसी न किसी सीमा पर दीपावली मनाने जाते हैं और सैनिकों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाते हैं.

यह भी पढ़ें- लोंगेवाला से पीएम मोदी ने एक तीर से साधे दो निशाने- चीन और पाकिस्तान को कड़ा संदेश

टैंक के जरिये प्रधानमंत्री मोदी ने सीमावर्ती इलाकों का मुआयना किया. मोदी टैंक के बीच वाले हिस्से में खड़े होकर काफी दूर गए. जबकि टैंक के आगे के हिस्से में सैनिक मशीनगन के साथ तैनात था. प्रधानमंत्री मोदी के पीछे भी एक टैंक चल रहा था, इसमें अन्य सैन्य अधिकारी तैनात था. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी सैनिक की वेशभूषा में थे और वैसी ही पारंपरिक टोपी लगाए हुए थे. प्रधानमंत्री ने यहां सीमाओं की सुरक्षा में तैनात सैनिकों से मुलाकात की. उन्होंने देश को सुरक्षित रखने के लिए जवानों को धन्यवाद दिया.

इससे पहले लोंगेवाला पोस्ट पर अपने संबोधन में मोदी ने चीन (China) और पाकिस्तान (Pakistan) पर निशाना साधा था.उन्होंने कहा था कि 18वीं सदी की विस्तारवादी नीतियों को अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पाकिस्तान को संदेश देते हुए मोदी ने कहा था कि अब आतंकियों और उनके आकाओं को उनके घर में घुसकर मारा जाता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prime Minister Narendra Modi, Modi In Jaisalmer, Modi Deepawali In Jaisalmer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com