प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 18वीं सदी की महिला योद्धा ओनाके ओबाव्वा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें "नारी शक्ति" का प्रतीक बताया. पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं बहादुर महिला योद्धा ओनाके ओबाव्वा की जयंती पर उनको झुक कर नमन करता हूं. कोई भी यह नहीं भूल सकता कि अपने लोगों और अपनी संस्कृति को बचाने के लिए वे किस बहादुरी से लड़ीं. वह हमें नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में प्रेरणा देती हैं."
I bow to the courageous Onake Obavva on the special occasion of her Jayanti. No one can ever forget the courage with which she fought hard to protect her people and culture. She inspires us as a symbol of our Nari Shakti.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2021
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इससे पहले मंगलवार को कर्नाटक सरकार ने यह ऐलान किया था कि वे 11 नवंबर को 18वीं सदी की महिला योद्धा ओबाव्वा की जयंती मनाएंगे. इस मामले में कन्नड़ व संस्कृति सचिव एके वेंकटेशप्पा ने सर्कुलर भी जारी किया था, हालांकि चुनाव के चलते फिलहाल इस सेलिब्रेशन को टाल दिया गया है.
‘क्षेत्रीय सुरक्षा संवाद' चरमपंथी प्रवृत्तियों पर लगाम लगाने में कारगर साबित होगा : पीएम मोदी
ओबाव्वा चित्रदुर्ग के मदकारी नायका के किले में सुरक्षाकर्मी रहे काहले मुदहनुमाया की पत्नी थीं. जब हैदर अली ने चित्रदुर्गा किले पर हमला किया तो उन्होंने उसे अपनी तेज छड़ी से रोक दिया और हैदर अली के 100 से अधिक सैनिकों को मार गिराया.
पीएम ने नागालैंड के मुख्यमंत्री को भी दी जन्मदिन की बधाई
पीएम मोदी ने ट्वीट कर नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियु रियो को भी जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "नागालैंड के मुख्यमयंत्री @Neiphiu_Rio को जन्मदिन पर बधााई. ईश्वर उन्हें लंबा व स्वस्थ जीवन दें ताकि वे लोगों की सेवा करते रहें.
Greetings to Nagaland CM Shri @Neiphiu_Rio on his birthday. May Almighty bless him with a long and healthy life in service of the people.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2021
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं