नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओणम उत्सव के शुभ अवसर पर बधाई दी. अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह एक शानदार त्योहार है, जिसे पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. यह त्योहार खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना को और बढ़ाए." तेलंगाना के सूर्यापेट में बुधवार की सुबह भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में एक महिला समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उधर, पटना में मंगलवार को आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था, जिससे मामला गंभीर हो गया है. छात्र नेताओं ने अब अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दे दी है. इस बीच राजद और जनसुराज ने भी आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है.
All Live Updates...
LIVE: गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
बिहार में छात्रों के विरोध पर NDA को लेकर दिए गए तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "तेजस्वी यादव को क्या लेना देना है? ना कभी उनके पिता को शिक्षा से मतलब रहा, पिता जी ने चरवाहा विद्यालय खोले. केवल कुछ बोलना है, कभी तो सकारात्मक बोलें."
LIVE: बिहार में 'पुलिस दीदी' (अभया ब्रिगेड) के लिए 4,700 स्कूटर और मोटरसाइकिल को हरी झंडी
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'पुलिस दीदी' (अभया ब्रिगेड) के लिए 4,700 स्कूटर और मोटरसाइकिल को झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके बाद 'तुलसी के राम' कार्यक्रम में शामिल हुए.
#WATCH पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'पुलिस दीदी' (अभया ब्रिगेड) के लिए 4,700 स्कूटर और मोटरसाइकिल को झंडी दिखाकर रवाना किया। pic.twitter.com/P5SkduJpzt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2026
LIVE: महिला कॉन्स्टेबलों ने बिहार के सीएम को बांधी राखी
पटना में महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के एक कार्यक्रम में दो महिला कॉन्स्टेबलों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को राखी बांधी.
#WATCH पटना, बिहार: पटना में महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के एक कार्यक्रम में दो महिला कॉन्स्टेबलों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को राखी बांधी। pic.twitter.com/blAdrUxihU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2026
LIVE: 27 अगस्त को युवाओं से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अगस्त को सुबह 11 बजे युवाओं से संवाद करेंगे. पीएम मोदी खेलो इंडिया डायलॉग कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे.
LIVE: पटना में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर क्या बोले मंत्री राम कृपाल यादव
पटना में छात्रों के विरोध और पुलिस की कार्रवाई पर बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, "छात्रों की समस्या हो या फिर किसानों की हो, सरकार उन समस्याओं के निदान के लिए जरूरी कार्रवाई कर रही है और चिंता कर रही है. मैं समझता हूं कि छात्रों की जो उचित, सरकार उस पर विचार करेगी.
LIVE: दिल्ली में एच1एन1 को लेकर अलर्ट
दिल्ली में इन्फ्लुएंजा के मामलों में वृद्धि पर दिल्ली सरकार के अस्पतालों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसके तहत बुखार क्लिनिक, नमूनों की जांच में बढ़ोतरी, समर्पित पृथक बिस्तरों की व्यवस्था के साथ-साथ टीमों को अलर्ट पर रखा गया है.
LIVE: पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों की क्या है मांगें?
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षाओं और परीक्षा प्रणाली में बदलाव की मांग को लेकर पटना में आंदोलन जारी है. छात्रों की बीपीएससी टीआरई-4 से जुड़ी मुख्य मांगों में टीआरई-4 परीक्षा को एक ही चरण में आयोजित करना, नेगेटिव मार्किंग खत्म करना और भर्ती प्रक्रिया में ज्यादा पारदर्शिता लाना शामिल है.
LIVE: पटना में छात्र नेताओं ने दी अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था. छात्र नेताओं ने अब अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दे दी है.
LIVE: तेलंगाना के सूर्यापेट में हादसा, छह लोगों की मौत
तेलंगाना के सूर्यापेट में बुधवार की सुबह भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में एक महिला समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.
LIVE: पीएम मोदी ने दी ओणम की बधाई
पीएम मोदी ने ओणम उत्सव के शुभ अवसर पर बधाई दी. अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह एक शानदार त्योहार है, जिसे पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है.
ഏവർക്കും മനോഹരമായ ഓണം ആശംസിക്കുന്നു. ലോകമെമ്പാടും വലിയ ആവേശത്തോടെ ആഘോഷിക്കപ്പെടുന്ന ഊർജസ്വലമായ ഉത്സവമാണിത്.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2026
ഈ ഉത്സവം സന്തോഷത്തിന്റെയും ഒത്തൊരുമയുടെയും സമൃദ്ധിയുടെയും മനോഭാവത്തിന് കൂടുതൽ കരുത്തുപകരട്ടെ.
Have a wonderful Onam. This is a vibrant festival that is being marked all… pic.twitter.com/nESTbJWyKP