Petrol-Diesel Price Today : देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में शुक्रवार यानी 1 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी की गई है. महीने की शुरुआत ही डीजल के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी से हुई है. वहीं, पेट्रोल के दाम भी आज बढ़ गए हैं. राजधानी दिल्ली में आज डीजल 39 पैसे महंगा हुआ है. वहीं पेट्रोल में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. इससे डीजल की कीमत 89.87 से बढ़कर 90.17 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, पेट्रोल आज 101.64 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गई है. मुंबई में भी पेट्रोल 24 पैसे महंगा हुआ है और डीजल के दामों में 32 पैसे प्रति लीटर की तेजी आई है.
क्या हैं आज के रेटदिल्ली: पेट्रोल – ₹101.89 प्रति लीटर; डीजल - ₹90.17 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹107.95 प्रति लीटर; डीजल – ₹97.84 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹102.47 प्रति लीटर; डीजल – ₹93.27 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल – 99.58 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹94.74 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹105.44 प्रति लीटर; डीजल – ₹95.70 प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल – ₹110.37 प्रति लीटर; डीजल – ₹99.09 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल- 98.99 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 90.69 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल – ₹104.64 प्रति लीटर; डीजल – ₹96.40 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹98.08 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.90 रुपये प्रति लीटर
ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दामदेश में हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन तेल की नई कीमतें जारी होती हैं और आप एक SMS के जरिए अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं