सीएए को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे विपक्ष के नेताओं को बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने फटकार लगाई है. उन्होंने कहा है कि सीएए को लेकर विपक्ष के नेता लगातार भ्रम फैला रहे हैं. विपक्ष को झूठ की राजनीति बंद करनी चाहिए. सीएए से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी, किसी की नौकरी को कोई खतरा नहीं है.
अरविंद केजरीवाल ने CAA को लेकर लगाया था ये आरोप
दरअसल, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज आरोप लगाया था कि सीएए लागू करके केंद्र सरकार पाकिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को भारत में बुलाकर बसाना चाहते हैं. उन्हें घर और नौकरी देंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि हमारे बच्चों के हक का पैसा वो पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को भारत में बसाने पर खर्च करेंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं वोट बैंक की राजनीति- रविशंकर प्रसाद
इस पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल का विचित्र वक्तव्य आया है. ये कौन-सा तर्क है. ये कानून आस्था के नाम पर प्रताड़ित किए गए लोगों को नागरिकता दे रहा है. किसी की नागरिकता लेता नहीं है. केजरीवाल वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं. गृहमंत्री अमित शाह ने भी साफ किया CAA को लेकर कि किसी की नागरिकता नहीं ली जाएगी. बिना मतलब का प्रोपेगैंडा खड़ा किया जा रहा है. ये वही लोग हैं, जो रोहिंग्या के पक्ष में खड़े होते हैं. ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.
झूठ और गलतफहमी फैलाना बंद कर दें : रविशंकर प्रसाद
CAA के नाम पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वालों से कहूंगा कि झूठ का व्यापार करना बंद कर दें. ममता जी, केजरीवाल जी चिल्ला रहे हैं. सबकी सियासी जमीन खिसक रही है इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं. झूठ और गलतफहमी फैलाना बंद कर दें. बार-बार सरकार ने स्पष्ट किया है तो फिर क्यों गलतफहमी फैलाई जा रही है. ममता बनर्जी असदुद्दीन ओवैसी की जमीन खिसक रही है, इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं, जिनका कोई आधार नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं