उड़ीसा (Odisha) के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) ने राज्य खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर बड़ी घोषणा की है. जिसके तहत लाभार्थियों को अगले छह महीने के लिए अतिरिक्त 5 किलो चावल प्रति माह मुफ्त वितरण करने के सरकार के निर्णय की अवधि बढ़ा दी है. गौरतलब है, इससे पहले एसएफएसएस के लाभार्थियों के लिए पहले 5 किलो मुफ्त चावल का लाभ दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक बढ़ाया गया था. इस योजना में 8.09 लाख लाभार्थियों को फायदा मिलेगा. जानकारी के आनुसार, सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत आने वाले तकरीबन 8.09 लाख लाभार्थियों को कवर किया जाएगा. राज्य खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों को अप्रैल से सितंबर तक प्रति माह 5 किलो अतिरिक्त चावल मुफ्त मिलेगा. इस योजना पर राज्य 91.70 करोड़ रुपये और खर्च करेगा.
निर्देशो के अनुसार राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के प्रत्येक लाभार्थी को आवंटन माह अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक अतिरिक्त 5 किलो चावल मिलेगा. गौरतलब है कि राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 8,09 लाख लाभार्थी कवर होते रहेंगे. इस उद्देश्य के लिए राज्य पूल से 24,270 टन चावल की आपूर्ति की जाएगी. जिस तहत राज्य के अपने कोष से 91.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इससे राज्य खाद्य सुरक्षा योजना में नामांकित लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभार्थियों के बराबर रहने में सुविधा होगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसे भी देखें: पीएम मोदी ने प्लास्टिक कचरा साफ करने के लिए की ओडिशा के युवक की तारीफ
ओडिशा : शहरी निकाय चुनाव में बजा BJD की जीत का डंका, 108 निकायों में से 95 पर कब्जा
ओडिशा में व्यक्ति ने 8 साल की बच्ची का सिर कलम किया, कटा सिर लेकर गांव में घूमा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं