ओडिशा के जाजपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना में आठ साल की लड़की का कथित तौर पर सिर कलम करने और कटे हुए सिर के साथ गांव में घूमने के आरोप में 30 वर्षीय शख्स को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि जमानकीरा मंडल के गांव में हुई इस वीभत्स घटना के पीछे की मंशा का अभी पता नहीं चल पाया है और इस वारदात को लेकर लोग सकते में हैं. बच्ची सुबह एक खेत में शौच के लिए गयी थी, जिसके बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और उसका सिर कलम कर दिया. बाद में वह कटा हुए सिर लेकर गांव में घूमा, एक ट्यूबवेल में गया और उसे धोया.
आरोपी की पत्नी ने जब उसके हाथ में कटा हुआ सिर देखा तो उसका उससे झगड़ा हुआ लेकिन उसने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटने की धमकी दी. इसके बाद आरोपी वहां जमीन पर सो गया. कुचिंदा उपमंडलीय पुलिस अधिकारी राजकिशोर मिश्रा ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह नशे का आदी है. अधिकारी ने कहा, ‘‘हम अभी यह पता नहीं लगा पाए हैं कि वारदात को अंजाम देते वक्त उसके दिमाग में क्या चल रहा था.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी का आए दिन मृतक लड़की के परिवार से झगड़ा होता था लेकिन वह मानसिक रूप से विक्षिप्त नहीं था. जमानकीरा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर प्रेमजीत दास ने बताया कि हथियार बरामद कर लिया गया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच चल रही है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं