विज्ञापन

नोएडा: वाटर पार्क में नहाने आए युवक की मौत, परिवार के साथ स्विमिंग पूल में कर रहा था मस्ती 

नोएडा के जीआईपी मॉल स्थित वाटर पार्क में स्विमिंग के दौरान 21 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. युवक परिवार के साथ पूल में मस्ती कर रहा था, तभी वेव के दौरान वह बेहोश हो गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

नोएडा: वाटर पार्क में नहाने आए युवक की मौत, परिवार के साथ स्विमिंग पूल में कर रहा था मस्ती 

Noida Water Park Death: नोएडा के सेक्टर‑38ए स्थित जीआईपी मॉल के वाटर पार्क से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहां नहाने आए 21 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक स्विमिंग पूल में मस्ती कर रहा था. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और वाटर पार्क की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

परिवार के साथ वाटर पार्क आया था युवक

मिली जानकारी के मुताबिक, युवक अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ वाटर पार्क घूमने आया था. सभी लोग सामान्य तरीके से आनंद ले रहे थे. युवक भी पूल में नहा रहा था और किसी को अंदेशा नहीं था कि कुछ ही देर में हालात इतने भयावह हो जाएंगे.

पूल में वेव के दौरान बिगड़ी तबीयत

बताया जा रहा है कि स्विमिंग पूल में वेव यानी लहरें चल रही थीं. इसी दौरान युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई. वह खुद को संभाल नहीं पाया, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत उसे पानी से बाहर निकाला गया.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

वाटर पार्क स्टाफ और परिजनों ने बिना देर किए युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. इस खबर के बाद परिवार का रो‑रोकर बुरा हाल हो गया.

घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर‑39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी.

इलाज के दौरान चली गई जान

पुलिस के अनुसार, युवक की तबीयत अचानक खराब हुई थी और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया था. इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है. इस घटना के बाद एक बार फिर वाटर पार्कों में सुरक्षा और मेडिकल व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Water Park Death, GIP Mall Incident, Swimming Pool Accident, Noida News Today, Water Park Safety India, Young Man Died While Swimming, Swimming Pool Medical Emergency
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com