- करण जौहर के घर दो साल पहले हुई थी पार्टी, कई फिल्मी हस्तियां थीं शामिल
- सुशांत मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच दौरान दोबार उभरा था मामला
- Viral Video की जांच की मांग के बाद एनसीबी ने फोरेंसिंक पड़ताल कराई
बॉलीवुड के फिल्म निर्माता-निर्देशक करन जौहर (Karan Johar) के घर हुई पार्टी में फिल्मी सितारों द्वारा ड्र्ग्स का सेवन करने का कोई सबूत नहीं मिला है. NCB सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के वायरल वीडियो की जांच से जुड़ी जो फोरेंसिंक रिपोर्ट जांच एजेंसी को मिली है, उसमें किसी नशीले पदार्थ की पुष्टि नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के गृह मंत्री देशमुख बोले, NCB ड्रग्स केस में विवेक ओबेरॉय के खिलाफ जांच करे
करन जौहर के घर हुई बॉलीवुड सेलेब्रिटी की पार्टी के वायरल वीडियो का यह मामला दो साल पुराना है. बॉलीवुड सितारों की पार्टी के वायरल वीडियो की दूसरी फॉरेंसिक रिपोर्ट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को अब मिली है. गुजरात के गांधी नगर FSL की रिपोर्ट में वायरल वीडियो में सफेद रंग की इमेज को महज रिफ्लेक्शन ऑफ़ लाइट यानी रोशनी की चमक बताया गया है. NCB सूत्रों का कहना है कि कोई संदिग्ध पदार्थ वीडियो में नजर नहीं आ रहा है और न ही पाया गया है. वीडियो में ड्र्ग्स जैसा कोई पदार्थ या अन्य सामग्री नही दिख रही है. मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस वीडियो को लेकर NCB से शिकायत की थी. इसका संज्ञान लेते हुए NCB ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यह भी पढ़ें- कंगना बोलीं- बॉलीवुड को बेनकाब करके रहूंगी, शीर्ष फिल्म निर्माताओं के कोर्ट जाने पर भड़कीं
गौरतलब है कि यह वीडियो साल 2018 का था और बॉलीवुड के एक बड़े फ़िल्ममेकर करन जौहर के घर हुई बॉलीवुड सेलीब्रेट की पार्टी का था. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड सितारों के ड्रग्स कनेक्शन की जांच के बाद इस वीडियो को लेकर दोबारा चर्चा तेज हुई थी. एनसीबी ने ड्रग्स कनेक्शन में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत समेत कई फिल्मी सितारों से पूछताछ भी की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं