विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2019

ISIS के नए मॉड्यूल को लेकर रेड: NIA ने यूपी और पंजाब में आठ ठिकानों पर मारे छापे

आरोप है कि यह समूह दिल्ली तथा उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में नेताओं और सरकारी प्रतिष्ठानों पर आत्मघाती हमले और सिलसिलेवार बम धमाके करने की योजना बना रहा था.

Also Read in
ISIS के नए मॉड्यूल को लेकर रेड: NIA ने यूपी और पंजाब में आठ ठिकानों पर मारे छापे
एजेंसी ने पिछले साल 26 दिसंबर से लेकर अब तक इस संबंध में 12 लोगों को गिरफ्तार किया था.
  • NIA की आठ जगह छापेमारी
  • यूपी और पंजाब में रेड
  • ISIS के नए मॉड्यूल को लेकर की गई है छापेमारी
नई दिल्ली:

आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के नए मॉड्यूल को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को एक बार फिर छापेमारी की है. इस बार एनआईए ने आईएसआईएस से प्रेरित एक समूह के खिलाफ अपनी जांच के संबंध में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब में आठ स्थानों पर छापे मारे.    आरोप है कि यह समूह दिल्ली तथा उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में नेताओं और सरकारी प्रतिष्ठानों पर आत्मघाती हमले और सिलसिलेवार बम धमाके करने की योजना बना रहा था. एजेंसी ने पिछले साल 26 दिसंबर से लेकर अब तक इस संबंध में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 12 जनवरी को हापुड़ से मुहम्मद अबसार (24) को गिरफ्तार किया था, जिसके पांच दिन बाद ये छापे मारे गए.

एनआईए ने बताया कि वैश्विक आतंकवादी समूह आईएस के मॉड्यूल ‘हरकत उल हर्ब ए इस्लाम' का कथित तौर पर हिस्सा होने के चलते गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ करने पर मिली सूचनाओं के आधार पर छापे मारे गए.    जेंसी ने पहले बताया था कि उसने स्थानीय रूप से बनाए रॉकेट लॉन्चर, आत्मघाती बेल्टों के सामान और टाइमर के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले 112 अलार्म क्लॉक बरामद किए गए. इसके अलावा 25 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री पोटेशियम नाइट्रेट, अमोनियम नाइट्रेट और सल्फर बरामद किया गया.

देश को दहलाने की साजिश रच रहे थे ये 10 शातिर, इंजीनियरिंग छात्र से लेकर वेल्डर तक को दी गई थी जिम्मेदारी, जानें पूरी डिटेल

समूह ने रिमोट संचालित आईईडी बनाने के लिए कथित तौर पर रिमोट से संचालित कारें और वायरलेस डोरबेल खरीदी थीं. इसके अलावा एनआईए ने पहले छापों के दौरान स्टील के कंटेनर, इलेक्ट्रिक तारें, 91 मोबाइल फोन, 134 सिम कार्ड, तीन लैपटॉप, चाकू, तलवार, आईएस से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए.

(इनपुट- भाषा)

ISIS के मॉड्यूल की थी RSS दफ्तर और दिल्ली दहलाने की तैयारी, छापे में ग्रेनेड लॉन्चर समेत कई हथियार बरामद, 5 हिरासत में

VIDEO- बड़े हमले की साजिश का पर्दाफाश

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NIA, ISIS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com