- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु से मुंबई के बीच दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है
- नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के स्लीपर सेट तैयार हो चुके हैं, उद्घाटन की तारीख अभी तय नहीं हुई है
- सांसद पीसी मोहन की मांग पर रेल मंत्री ने नई ट्रेन के रूट को हरी झंडी दी है
देश में वंदे भारत चेयरकार की सफलता के बाद अब वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन भी चलने लगी है. गुवाहाटी से हावड़ा के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर चल रही है. अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दूसरी वंदे भारत स्लीपर चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेन किस रूट पर चलेगी, इसपर भी फैसला हो गया है. आइए आपको बताते हैं कि दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के बारे में
नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के बारे में खास बातें
➔नया रूट: दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बेंगलुरु से मुंबई के बीच चलाई जाएगी.
➔रेल मंत्री की मंजूरी: बीजेपी सांसद पीसी मोहन की मांग पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस रूट को हरी झंडी दे दी है.
➔तैयारियां: ट्रेन का स्लीपर सेट बनकर तैयार हो चुका है, हालांकि अभी इसके उद्घाटन की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह जल्द ही पटरी पर उतरेगी.
➔बढ़ती मांग: इस शाही ट्रेन की लोकप्रियता को देखते हुए कई अन्य जनप्रतिनिधि भी अपने क्षेत्रों के लिए इसकी मांग कर रहे हैं
और ट्रेनें बढ़ाने पर विचार
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है.सांसद पीसी मोहन की मांग पर रेल मंत्री ने बेंगलुरु (KSR) से मुंबई (CSMT) के बीच दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है.सांसद ने खुद 'X' (ट्विटर) के जरिए 5 अप्रैल को जारी हुए आधिकारिक पत्र की जानकारी साझा की है.
➔सफलता: गुवाहाटी से हावड़ा के बीच चल रही पहली वंदे भारत स्लीपर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं, इसका 'ऑक्यूपेंसी रेट' लगातार 100% से ज्यादा बना हुआ है.
➔विस्तार योजना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, इस साल के अंत तक कुल 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगेंगी.
➔समय सीमा: योजना के मुताबिक, अक्टूबर तक 8 ट्रेनें और दिसंबर 2026 तक इनकी संख्या बढ़ाकर 12 कर दी जाएगी.
यह भी पढ़ें- नमो भारत रैपिड रेल ही नहीं, नोएडा एयरपोर्ट तक चलेगी बुलेट ट्रेन! रेल मंत्री दे सकते हैं गुड न्यूज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं