विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2018

राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के पास तेंदुआ लड़की को घर से खींचकर ले गया

ठाकुरपुर गांव में हुई घटना, पिछले तीन साल में तेंदुए ने 20 लोगों को अपना शिकार बनाया

राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के पास तेंदुआ लड़की को घर से खींचकर ले गया
प्रतीकात्मक फोटो.
ऋषिकेश: राजाजी बाघ संरक्षित क्षेत्र के मोतीचूर रेंज से लगे एक गांव में एक तेंदुए ने कथित रूप से पांच साल की एक लड़की पर हमला किया और उसे खींचकर जंगल में ले गया.

एक अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन सालों में यह तेंदुए का 20 वां शिकार है. राजाजी बाघ संरक्षित क्षेत्र (आरटीआर) के निदेशक सनातन ने कहा कि तेंदुआ गुरुवार की शाम को ठाकुरपुर गांव में स्थित एक घर के आंगन में घुस आया और लड़की पर हमला करने के बाद उसे खींचकर जंगल की तरफ ले गया. घटना के समय पीड़िता की मां रसोईघर में काम कर रही थी.

VIDEO : बोर्डिंग स्कूल में घुसा तेंदुआ

तेंदुआ इलाके के लोगों के लिए आतंक बन गया है. बच्ची का शव अब तक नहीं मिला है और तलाश जारी है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leopard Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com