विज्ञापन
This Article is From May 26, 2016

एनसीसी की 10 गर्ल्‍स कैडेट ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा

एनसीसी की 10 गर्ल्‍स कैडेट ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा
नई दिल्ली: एनसीसी की 10 गर्ल्‍स कैडेट पहली बार दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ की चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने में कामयाब हुई हैं। कैडट्स को यह सफलता 21 और 22 मई को मिली है। दो गुटों में इस टीम ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। 21 मई की रात को पांच और फिर 22 मई की सुबह पांच लड़कियों ने सागरमाथा पर चढ़ाई की है। ये सारी लड़कियां 17 से 21 साल की हैं।

नेशनल कैडट कोर के डीजी अनिरुद्ध चक्रवर्ती ने एनडीटीवी इंडिया से कहा कि यह हमारे लिये बहुत ही गर्व की बात है, यह टीम के साथ काम करने से हासिल हुई सफलता है। यह पूरे एनसीसी के लिये गौरव की बात है। साथ ही चक्रवर्ती ने रक्षा मंत्रालय को धन्यवाद दिया जिनकी मदद के बगैर यह संभव नही था।
 

एनसीसी के अनुसार शायद यह देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में पहली बार है कि एक साथ 11 लड़कियों ने एवरेस्ट पर चढ़ाई की है। दस गर्ल्स कैडट और उनके साथ एक महिला अधिकारी ने भी एवरेस्ट समिट की है। यह एक विश्व रिकॉर्ड है लेकिन अभी इसको नेपाल सरकार ने कन्फर्म नहीं किया है। एनसीसी की 10 जांबाज़ लड़कियों का इस चोटी को जीतना किसी चमत्कार से कम नही है। कर्नल गौरव कार्की की अगुवाई में इन लड़कियों ने एवरेस्ट पर देश का सर ऊंचा किया है। देशभर से कड़े मुकाबले के बाद इन 10 लड़कियों को चुना गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
अब्बास अंसारी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, फिर भी जेल में ही रहेंगे
एनसीसी की 10 गर्ल्‍स कैडेट ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा
भारत की अमेरिका से 31 ‘प्रीडेटर’ ड्रोन खरीदने संबंधी डील साइन, जानें सेना की कैसे बढ़ाएंगे ताकत
Next Article
भारत की अमेरिका से 31 ‘प्रीडेटर’ ड्रोन खरीदने संबंधी डील साइन, जानें सेना की कैसे बढ़ाएंगे ताकत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com