विज्ञापन
This Article is From May 27, 2018

आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू बोले- 2019 के लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियां ही होंगी 'किंग मेकर'

कुछ समय पहले तक मोदी सरकार का हिस्सा रही  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी यानी तेलगू देशम पार्टी अब बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी है.

आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू बोले- 2019 के लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियां ही होंगी 'किंग मेकर'
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: कुछ समय पहले तक मोदी सरकार का हिस्सा रही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी यानी तेलगू देशम पार्टी अब बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी है. इस बार खुद पार्टी के मुखिया और सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि 2019 में क्षेत्रिय पार्टियां किंग मेकर बनेंगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए सभी क्षेत्रीय पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ेगी. 

एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- इन्हें देश का विकास भी मजाक लगता है

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियां ही किंग मेकर होंगी. सभी पार्टियां बीजेपी को हराने के लिए एक साथ आ रही हैं. आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी हार का स्वाद चखेगी. बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि 2019 में कांग्रेस एक और हार के लिए तैयार रहे.  दरअसल, चंद्रबाबू नायडू का यह बयान इसलिए भी खास है क्योंकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में विपक्षी एकजुटता की झलक दिखी थी, जहां विपक्षी पार्टियों के नेताओं समेत एंटी बीजेपी मोर्चा के सभी क्षेत्रिय पार्टियों के नेताओं को जमावड़ा देखने को मिला था. शपथग्रहण समारोह में खुद चंद्रबाबू नायडू भी पहुंचे थे. 

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा-केंद्र में झूठ की सरकार 

कर्नाटक में विपक्षी पार्टियों की एकजुटता को 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियां बीजेपी को हराने के लिए एकजुट होंगी और सत्ता से मोदी सरकार के हटाने की कोशिश करेंगी. 

VIDEO: पंचायत से पार्लियामेंट तक BJP, ओडिशा में बोले पीएम मोदी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandrababu Naidu, 2019 Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com