दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में वकील सुशील गुप्ता के ऑफिस में एक शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम अनस अहमद है. पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम अंकित और मुकीम है. जानकारी के मुताबिक दोनों उसी घर की छत में छिपे थे. फिलहाल एक आरोपी वरुण विधूड़ी की तलाश जारी है.
गुस्से में लोगों ने आरोपी की एक गाड़ी में तोड़फोड़ की. जबकि एक दूसरी सेंट्रो कार जो आरोपियों की नहीं थी उसमें भी तोड़फोड़ की गई. पुलिस के मुताबिक ये वारदात रविवार देर रात को अंजाम दी गई. पैसों के विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस के मुताबिक वकील सुशील गुप्ता के क्लाइंट जफरुल्ल का सैय्यद मुकीम नाम के शख्स से 4000 रुपए को लेकर झगड़ा चला रहा था.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
उसी विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष सुशील गुप्ता के आफिस पर मीटिंग कर रहे थे, तभी दोनों पक्षो की आपस मे कहा सुनी हो गयी जिसके बाद आरोपियों ने गोली चला दी. उस दौरान वहां मौजूद अनस अहमद को गोली लगी और उसकी मौत हो गई.
ये भी पढ़ें : दिल्ली में 20 से अधिक बार पर पुलिस की छापेमारी, 7 डांसर लड़कियों समेत 12 गिरफ्तार
ये भी पढ़ें : गैंगस्टर दीपक बॉक्सर से पूछताछ के बाद 24 से ज्यादा मामले सुलझे, जितेंद्र गोगी गैंग के 15 गुर्गे गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं