सार्वजनिक जगहों पर अंग प्रदर्शन करने के मामले में अभिनेत्री उर्फी जावेद को मुंबई पुलिस ने नोटिस भेजा है. अभिनेत्री को मुंबई की अंबोली पुलिस स्टेशन में आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है. महाराष्ट्र बीजेपी की नेता चित्रा वाघ की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने उर्फी जावेद को नोटिस भेजा है.
उर्फी जावेद ने भी दर्ज कराई है शिकायत
आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने भी भारतीय जनता पार्टी की नेता चित्रा किशोर वाघ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. अभिनेत्री ने चित्रा के खिलाफ 'अभद्र' ड्रेसिंग सेंस पर कथित टिप्पणी करने को लेकर महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग
में शिकायत दर्ज कराई है. इस बात की जानकारी उर्फी के वकील नितिन सतपुते ने दी थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उर्फी के वकील ने बताया
वाघ के खिलाफ पब्लिक डोमेन में अभिनेता को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने और आपराधिक धमकी के लिए शिकायत दर्ज की गई है. वकील ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की संबंधित धारा के तहत कार्रवाई का भी अनुरोध किया है. उर्फी जावेद के वकील ने कहा, " मैंने बीजेपी कार्यकर्ता चित्रा किशोर वाघ के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए) (बी), 504, 506, 506 (ii) के तहत मॉडल को सार्वजनिक डोमेन पर धमकी देने के लिए शिकायत दर्ज कराई है."
मैं अभी जेल जाने के लिए तैयार..: उर्फी
चित्रा वाघ के पुलिस में शिकायत करने पर उर्फी ने ट्वीट कर लिखा था, 'मुझे कोई ट्रायल नहीं चाहिए, अगर आपने अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की संपत्ति का खुलासा किया तो मैं अभी जेल जाने के लिए तैयार हूं. दुनिया को बताएं कि एक राजनेता कितना और कहां से कमाते हैं. क्या समय-समय पर आपकी पार्टी के कई पुरुषों पर उत्पीड़न आदि के आरोप कभी नहीं लगे. मेरे नए साल की शुरुआत एक और राजनेता की एक और पुलिस शिकायत से हुई!"
यह भी पढ़ें-
राजस्थान-कर्नाटक में आज से शीतलहर, ऐसा रहेगा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, UP और बिहार का हाल
आरी से काटी गईं थी श्रद्धा वालकर की हड्डियां, पोस्टमार्टम एनालिसिस में खुलासा
शरद यादव का आज दोपहर किया जाएगा अंतिम संस्कार, पैतृक गांव आंखमऊ में होंगे पंचतत्व में विलीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं