उपनगरीय इलाके घाटकोपर में एक अस्पताल से लगी इमारत में शनिवार दोपहर आग लगने से 46 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद नजदीक के एक अस्पताल में इलाज करा रहे 22 मरीजों को एहतियात के तौर पर दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. एक अधिकारी ने बताया कि घाटकोपर पूर्वी इलाके में छह मंजिला 'विश्वास' इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित होटल के इलेक्ट्रिसिटी मीटर रूम में दोपहर करीब दो बजे आग लग गई.
उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर दमकलकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव एवं अग्निशमन अभियान शुरू किया गया.
उन्होंने कहा, "आग में फंसे तीन लोगों को दमकल कर्मियों ने बचाया और नगर निकाय द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया."
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में कुरैशी डेढिया को मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने कहा कि 18 वर्षीय तानिया कांबले 20 फीसदी जल गई हैं, जबकि 20 वर्षीय कुलसुम शेख आग के कारण दम घुटने से घायल हो गईं.
उन्होंने कहा, "एहतियात के तौर पर, बगल के अस्पताल में इलाज करा रहे 22 मरीजों को दूसरी चिकित्सा सुविधा में स्थानांतरित कर दिया गया है." उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है.
ये भी पढ़ें :
* दो राज्यों के बीच बंटा है ये घर! आधा तेलंगाना में और आधा महाराष्ट्र में, दोनों राज्यों को टैक्स मिलता है
* महाराष्ट्र: ग्रामीणों ने की मध्य प्रदेश में विलय की मांग, प्रशासन ने शुरू करवाया सड़क निर्माण कार्य
* महाराष्ट्र: किशोरी से बलात्कार के दोषी को 10 वर्ष जेल की सजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं