मुंबई के एक अपार्टमेंट में 24 वर्षीय महिला फ्लाइट अटेंडेंट मृत पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान छत्तीसगढ़ की रहने वाली रूपल ओगरे के रूप में हुई है, जो एयर इंडिया में ट्रेनिंग के लिए अप्रैल में मुंबई आई थी. पुलिस ने आरोपी की धड़पकड़ के लिए कई टीमें बनाई थीं, जिसके बाद 12 घंटों के भीतर ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है.
DCP ने बताया कि आरोपी सोसाइटी में क्लीनिंग का काम करता है और उसके हाथ में भी चोट लगी है. आरोपी का नाम विक्रम अटवाल है, जिसकी उम्र तकरीबन 40 साल है. हत्या की वजह क्या है अब तक सामने नहीं आई है. पूछताछ जारी है. साथ ही जहां पर ये घटना घटी है, वहां भी पूछताछ जारी है. आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की पत्नी महिला हाउसहेल्प से भी पूछताछ चल रही है. बता दें कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज कर किया था और सड़क और सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. साथ ही पुलिस ने सोसायटी की हाउस हेल्पर को भी हिरासत में लिया है.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
पुलिस के मुताबिक- मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि महिला अपनी बहन और उसके पुरुष मित्र के साथ फ्लैट में रहती थी लेकिन आठ दिन पहले दोनों ही अपने-अपने घर चले गए थे, पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना दे दी. पुलिस ने बताया कि जब महिला ने अपने परिवार के सदस्यों के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो उन्होंने मुंबई में उसके स्थानीय दोस्तों से संपर्क किया और उन्हें महिला के फ्लैट पर जाने को कहा.पुलिस के मुताबिक, जब परिवार के स्थानीय दोस्त वहां पहुंचे तो उन्होंने फ्लैट अंदर से बंद पाया और घंटी का जवाब भी किसी ने नहीं दिया. बाद में उन्होंने पोवाई पुलिस से संपर्क किया, जिनकी मदद से दूसरी चाबी का प्रयोग कर फ्लैट खोला गया. उन्होंने बताया कि महिला का गला रेता हुआ था और वह जमीन पर पड़ी थी. उसे आनन-फानन में राजावाडी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया.
(इनपुट्स भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं