निर्दलीय सांसद नवनीत रवि राणा (Navneet Ravi Rana) ने शिकायत दर्ज कराई है कि किसी ने नॉर्थ एवेन्यू स्थित उनके फ्लैट पर धमकी भरा पत्र छोड़ा है, जिसके बाद इसको लेकर एक मामला दर्ज किया गया है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद राणा ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई. अमरावती जिले की सांसद नवनीत राणा को उनके चेहरे पर एसिड हमले की धमकी दी गई है. यह धमकी शिवसेना के लेटर पैड पर दिल्ली में दी गई है. साथ ही उनके पति बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रवि राणा को भी धमकी दी गई है.
हाल ही में नवनीत राणा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जोरदार टीका टिप्पणी की थी. उनको भेजे गए पत्र में कहा गया है कि आप हमेशा शिवसेना को कोसती रहती हैं. आठ दिन के अंदर उद्धव ठाकरे और शिवसेना से माफी मांगी जाए. एसिड हमले की धमकी इस पत्र में दी गई है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नवनीत राणा से पत्र मिला में कहा गया है कि जिस चेहरे का गर्व है उस चेहरे पर एसिड फेंका जाएगा. नवनीत राणा ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
दिल्ली के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पत्र में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लोकसभा में शिवसेना (Shiv sena) के खिलाफ बोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद, नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में रविवार को संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया. मामले की जांच चल रही है.
(इनपुट भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं