विज्ञापन
This Article is From May 11, 2022

उद्धव ठाकरे हिटलरशाही को मानते हैं, मुझे गैरकानूनी तौर पर गिरफ्तार किया गया : सांसद नवनीत राणा

नवनीत ने कहा, ' सुप्रीम कोर्ट का राजद्रोह कानून पर फैसला आया है. यह कानून आज़ादी के समय लगा था. महाराष्ट्र में धर्म को लेकर प्रचार में राजद्रोह का मामला लग जाता है.सरकार जब सुधार लाएगी तब इस मामले पर मैं संसद बोलूंगी.'

उद्धव ठाकरे हिटलरशाही को मानते हैं, मुझे गैरकानूनी तौर पर गिरफ्तार किया गया : सांसद नवनीत राणा
नवनीत राणा ने गिरफ्तारी मामले में महाराष्‍ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा
नई दिल्‍ली:

सीएम उद्धव ठाकरे के निवास के सामने हनुमान चालीसा के पाठ से जुड़े मामले में महाराष्‍ट्र सरकार की 'नाराजगी' का सामना करने वाली सांसद नवनीत राणा बुधवार को देश की राजधानी दिल्‍ली में मीडिया से रूबरू हुई. उन्‍होंने इस दौरान महाराष्‍ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा. इस दौरान उन्‍होंने विभिन मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी. नवनीत ने कहा, ' सुप्रीम कोर्ट का राजद्रोह कानून पर फैसला आया है. यह कानून आज़ादी के समय लगा था.  महाराष्ट्र में धर्म को लेकर प्रचार में राजद्रोह का मामला लग जाता है.सरकार जब सुधार लाएगी तब इस मामले पर मैं संसद बोलूंगी. केंद्र सरकार का धन्यवाद. मोदी जी ही इस कानून को हटा सकते हैं. 

महाराष्‍ट्र के सीएम पर निशाना साधते हुए नवनीत ने कहा, 'उद्धव हिटलरशाही को मानते है. अपने राज्य की पहली महिला सांसद पर राजद्रोह लगाया. मुझे गैरक़ानूनी तौर पर गिरफ्तार किया गया. 23 तारीख को प्रिवेलेज कमेटी के सामने अपनी बात रखूंगी. लीलावती अस्पताल में फ़ोटो वायरल हुआ, उसको भी नोटिस लिया है. महिला होने के बावजूद मेरे बारे में अस्पताल से पूछा गया यह अधिकार किसने दिया?' उन्‍होंने कहा कि उद्धव ठाकरे दो साल ऑफिस नहीं गए, उसका सारा डिटेल्स दे तब मैं अपनी रिपोर्ट दूंगी.

फ्लैट के मामले में मिले नोटिस को लेकर उन्‍होंने कहा कि मुझे इसमें रहते हुए 7 साल हो गए. कई परिवार वहां पर रहते हैं. जब मैं जेल में थी तब नोटिस थमा दिया. आखिर आप कितना गिरोगे. फ्लैट तोड़ेंगे, तब भी हमारी लड़ाई जारी रहेगी.  कानूनी लड़ाई जारी रहेगी. नवनीत ने कहा, 'मेरे घर को कोई गिरायेगा तो मैं बोलूंगी.'सांसद ने कहा, 'महाराष्ट्र को संकट से बचाने के लिए 14 मई को दिल्ली के कनॉट प्‍लेस के संकटमोचन मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करूंगी. नवनीत राणा ने कहा, 'बाल ठाकरे ने कभी न पद का लालच किया और न कभी चुनाव लड़ा. वे हमेशा हिंदुत्ववादियों के लिए लड़ते रहे. अगर उद्धव ठाकरे को भी पद का लालच है तो उन्हें भी चुनाव लड़ना चाहिए. अगर उद्धव चुनाव लड़ते हैं तो वह जहां से भी चुनाव लड़ेंगे मैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगी.' 

- ये भी पढ़ें -

* हिमाचल विधानसभा पर खालिस्तानी झंडा लगाने के केस में पहली गिरफ्तारी, एक शख्स फरार
* CM ममता बनर्जी को सम्मानित किए जाने के विरोध में लेखिका ने लौटाया पुरस्कार, कह दी बड़ी बात
* मध्य प्रदेश : खच्चर ढो रहे हैं पानी, जानें गहराता 'पेयजल संकट' कैसे बन रहा विवाह में रोड़ा

"कोई नया केस दर्ज करना ठीक नहीं होगा": राजद्रोह केस पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट

लेखक के बारे में
img
राजीव रंजन
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navneet Rana, Maharashtra CM Uddhav Thackeray, Arrest Row, Sedition Act
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com