विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2017

बेंगलुरु की छापेमारी की गूंज संसद तक पहुंची, गुलाम नबी आजाद बोले- 15 करोड़ आपकी पार्टी बांट रही है हम नहीं

बेंगलुरु में आईटी के छापों को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा हो रहा है. कांग्रेस के सांसद आनंद शर्मा ने इन छापों की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाया है.

बेंगलुरु की छापेमारी की गूंज संसद तक पहुंची, गुलाम नबी आजाद बोले- 15 करोड़ आपकी पार्टी बांट रही है हम नहीं
बेंगलुरु में हुई छापेमारी को लेकर कांग्रेस ने उठाया टाइमिंग पर सवाल
नई दिल्ली: बेंगलुरु में आईटी के छापों को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा हो रहा है. कांग्रेस के सांसद आनंद शर्मा ने इन छापों की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाया है. दरअसल, बेंगलुरु के उस रिसॉर्ट में आयकर विभाग का छापा पड़ा है जहां ख़रीद-फ़रोख़्त से बचाने के लिए गुजरात कांग्रेस के 44 विधायकों को रखा गया है. साथ ही कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार के घर और दूसरे ठिकानों पर भी छापा पड़ा है. डीके शिवकुमार और उनके भाई डीके सुरेश पर ही रिसॉर्ट में रखे कांग्रेस विधायकों की देखरेख का ज़िम्मा है. इसे लेकर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सफाई दी कि रिसॉर्ट में किसी विधायक के कमरे की तलाशी नहीं ली गई. आयकर की छापेमारी सिर्फ एक मंत्री तक सीमित. उसी मंत्री के 39 ठिकानों पर छापेमारी की गई है.मंत्री के घर से 5 करोड़ रुपयों की बरामदगी हुई है.

डर, भय एक राज्य से दूसरे राज्य पहुंचा : आजाद
वहीं कांग्रेस के सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि विधायकों को डराने धमकाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल हो रहा है. ये लोकतंत्र के खिलाफ है. पैसे बांटने का आरोप आपकी पार्टी पर है हमारी पार्टी पर नहीं तो रेड भी उन पर करो. कोई भी चुनाव बिना भय के और निष्पक्ष होना चाहिए. डर और भय एक राज्य से दूसरे राज्य तक भी पहुंच गया. वहां भी पीछा नहीं छोड़ा.

पढ़ें: अहमद पटेल ने कहा- यह 'रेड राज' है, सभी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से डराना चाहती है बीजेपी

ये राजनीति से प्रेरित कार्रवाई : खड़गे
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये राजनीति से प्रेरित कार्रवाई है. जिस वक़्त गुजरात के चुनाव चल रहे हैं, उस वक़्त मंत्री के घर छापे ग़लत हैं.

VIDEO: बेंगलुरु के रिसॉर्ट में छापेमारी
आयकर विभाग का बयान
हालांकि आयकर विभाग ने बयान जारी कर कहा है कि कांग्रेस विधायकों से छापे का लेना-देना नहीं. छापा सिर्फ़ कर्नाटक के मंत्री पर हुआ है. रिसॉर्ट में सिर्फ़ मंत्री के कमरे की तलाशी हुई. छापों का समय काफ़ी पहले तय हो चुका था. रिसॉर्ट में विधायकों का होना महज़ संयोग है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Session, Raid In Bangalore Resort, Ghulam Nabi Azad, Arun Jaitley
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com