उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शनिवार को देवरहा बाबा घाट पर स्नान करने के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा के कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से अभद्रता के आरोप को लेकर झड़प हो गई. जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया. इस मामले में जानकारी मिलने तक किसी भी पक्ष द्वारा कानूनी तौर पर मामला दर्ज नहीं कराया गया है. सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरएसएस व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट एवं एसपी सुरक्षा से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि जब आरएसएस के जिला प्रचारक मनोज कुमार आदि कार्यकर्ता स्नान के लिए घाट पर जा रहे थे, तभी कुछ पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्रता कर दी. इसके बाद वृन्दावन में ही उक्त कार्यकर्ताओं द्वारा कई चौराहों पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया.
मथुरा: लड्डू मार होली के दौरान कोविड नियमों की उड़ी धज्जियां, गिने चुनों के चेहरों पर दिखा मास्क
बताया जा रहा है कि यह जानकारी होने के बाद कथित रूप से कुछ पुलिसकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसा दी, जिससे एक कार्यकर्ता चोटिल हो गया. इस बीच, भाजपा की ओर से जिला पंचायत सदस्य रह चुकी एक महिला कार्यकर्ता के बारे में थाना प्रभारी पर चप्पल उठाने की तस्वीरें वायरल हुईं. दूसरी ओर, जिला प्रचारक के साथ मारपीट की सूचना पर आरएसएस और भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए. उन्होंने वहां धरना-प्रदर्शन किया. नेताओं से वार्ता के बाद जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल व एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने उनको जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. नेता कथित रूप से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं