विज्ञापन

Exclusive: मार्को रूबियो ने नई दिल्ली दौरे पर काटा बर्थडे केक, विलेज पिपल बैंड ने दी स्पेशल परफॉर्मेंस

भारत और अमेरिका के रिश्ते इतने मजबूत हैं कि जब साथ होते हैं तो लगता ही नहीं है कि दोनों के खुश होने, सोचने या किसी भी अन्य चीज में बहुत ज्यादा अंतर है. नई दिल्ली में कुछ ऐसा ही नजर आया. जहां 'जय हो' और 'YMCA' एक साथ लोगों को दीवाना बनाते दिखे.

Exclusive: मार्को रूबियो ने नई दिल्ली दौरे पर काटा बर्थडे केक, विलेज पिपल बैंड ने दी स्पेशल परफॉर्मेंस
अमेरिका के विदेश मंत्री का बर्थडे नई दिल्ली में कुछ इस तरह मनाया गया.
  • ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने समारोह में परफॉर्मेंस दी और विलेज पिपल बैंड ने YMCA गाने से माहौल रोमांचित किया
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऑनलाइन कार्यक्रम में जुड़े और भारत के प्रति अपनी सोच बताई
  • ट्रंप ने भारत को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और प्रधानमंत्री मोदी से बात करने को सम्मान बताया

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के भारत दौरे में एक विशेष चीज और जुड़ गई. उनका बर्थडे 28 मई को होता है. मगर उनके बर्थडे का प्री सेलीब्रेशन भारत में किया गया. ये सेलीब्रेशन इतना खास था कि शामिल होने वाले लोगों को भी हर पल अपनेपन का एहसास हो रहा था. नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में आज अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया. इसमें भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर, यूएस एंबेसडर सर्जियो गोर के अलावा अमेरिकी दूतावास के सभी कर्मचारियों सहित भारतीय विदेश मंत्रालय के भी कई कर्मचारी शामिल हुए. 

ब्रिटेन से अमेरिका को 4 जुलाई 1776 को स्वतंत्रता मिली थी. अमेरिकी दूतावास में आयोजित इवेंट में ऑस्कर विनिंग कंपोजर एआर रहमान ने भी परफॉरमेंस दी. उनके 'जय हो' गाने ने संडे की शाम को और शानदार बना दिया.

कार्यक्रम के दौरान अचानक सर्जियो गोर ने सभी को बताया कि आज किसी का बर्थडे भी है. क्या हम अपने विदेश मंत्री को बुला सकते हैं? मजाक करते हुए सर्जियो ने कहा, 'मार्को फाइनली 21 के हो गए...' इस बीच केक स्टेज पर लाया जा चुका था. तभी मार्को स्टेज पर आते हैं. पिपल बैंड के सभी लोगों से बड़े प्यार से हाथ मिलाते हैं. फिर केक काटते हैं और शुरू होता YMCA सॉन्ग.

देखिए वीडियो

YMCA सॉन्ग क्यों

विलेज पिपल बैंड ने अपने परफॉरमेंस से सभी को दीवाना बना दिया. विलेज पीपल (Village People) 1970 के दशक का एक प्रसिद्ध अमेरिकी डिस्को और डांस-पॉप बैंड है. यह बैंड अपने शानदार स्टेज कॉस्ट्यूम और "Y.M.C.A." तथा "Macho Man" जैसे सदाबहार गानों के लिए दुनिया भर में मशहूर है. इस बैंड का गठन 1977 में फ्रांसीसी निर्माता जैक्स मोराली, हेनरी बेलोलो और मुख्य गायक विक्टर विलिस ने किया था. डिस्को युग में Y.M.C.A. गाने ने दुनिया भर के म्यूजिक चार्टों में टॉप स्थान हासिल किया था. डोनॉल्ड ट्रंप भी  "Y.M.C.A." के दीवाने हैं. उनकी रैलियों और यहां तक की उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी इस गाने का लाइव परफॉरमेंस हुआ था.

फिर ट्रंप ने चौंकाया

मगर ये शाम यूं ही नहीं समाप्त होनी थी और ना ही हुई. कार्यक्रम के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी ऑनलाइन जुड़े. वहां उन्होंने जो कहा वो हर भारतीय का दिल जीत लेने के लिए काफी था. ट्रंप ने वीडियो कॉल पर कहा, 'मैं बस आप सबको गुड इवनिंग कहना चाहता हूं. यहां सुबह है और वहां शाम है और मैं बस ये कहना चाहता हूं कि आप लोग बहुत महान हैं और हम भारत के पहले से कहीं ज्यादा करीब हैं. भारत मुझ पर और हमारे देश पर 100% भरोसा कर सकता है. अगर उन्हें किसी भी तरह की मदद चाहिए तो उन्हें पता है कि कहां संपर्क करना है.आप सभी लोग अपनी शाम को एंजॉय कीजिए. प्रधानमंत्री मोदी से बात करना और उन्हें हैलो कहना. ये मेरे लिए एक सम्मान की बात है और यह जरूर बताइएगा कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं.'

ट्रंप की पूरी खबर यहां पढ़ें-

'भारत जो कुछ चाहता है, उसे वो मिल जाता है...', दिल्ली में लाइव कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने रूबियो को किया फोन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Marco Rubio, Marco Rubio Birthday Celebration, Marco Rubio Delhi Birthday Celebration, Us Foreign Minister Delhi Birthday Celebration, Marco Rubio Happy Moments
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com