भारत म्यांमार बॉर्डर से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित मणिपुर (Manipur) के मोरेह में हुई हिंसा की घटना में घायल हुए एक और कमांडो की मौत हो गयी है. इंफाल से 110 किलोमीटर दूर स्थित मोरेह में हुई इस घटना में पहले एक कमांडो शहीद हुए थे और 2 अन्य घायल हो गए थे. बाद में इलाज के दौरान एक और की मौत हो गयी. पहले शहीद हुए कमांडो का नाम वांगखेम सोमोरजीत था वही इलाज के दौरान जिनकी मौत हुई उनका नाम तखेल्लंबम सैलेशवोर था.
मणिपुर सरकार ने 16 जनवरी को लगाया था पूर्ण कर्फ्यू
ताजा हिंसा पुलिस द्वारा एक पुलिस अधिकारी की हत्या में शामिल होने के आरोप में दो आदिवासियों को गिरफ्तार करने के बाद कुकी समूहों के बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बीच हुई है.इस झड़प के एक वीडियो में हथियारबंद बदमाशों को मोरेह में एक सुरक्षा ट्रक को पीछे धकेलते हुए देखा जा सकता है. इससे पहले, "टेंगनौपाल के राजस्व क्षेत्राधिकार के भीतर शांति भंग होने, सार्वजनिक शांति में गड़बड़ी और मानव जीवन और संपत्ति के लिए गंभीर खतरे की संभावना" के इनपुट के बाद, मणिपुर सरकार ने 16 जनवरी की सुबह 12 बजे से पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया था.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एसडीपीओ सीएच आनंद की हत्या मामले में हुई थी गिरफ्तारी
बता दें कि पुलिस ने पिछले साल अक्टूबर में एसडीपीओ सीएच आनंद की हत्या के दो मुख्य संदिग्धों फिलिप खोंगसाई और हेमोखोलाल मटे को गिरफ्तार किया था. दोनों ने सुरक्षाकर्मियों के वाहनों पर गोलीबारी की थी जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया.कुकी इनपी तेंगनौपाल सहित मोरेह स्थित नागरिक निकायों ने गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की थी.
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं