- सोनिया की बैठक में ममता का सुझाव
- JEE-NEET की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग
- मुख्यमंत्रियों से सुप्रीम कोर्ट चलने को कहा
NEET (National Eligibility cum Entrance Test) और JEE (Joint Entrance Exam) एंट्रेस परीक्षाओं को स्थगित कराने की मांग तेज होती जा रही है. वहीं, अब इस मामले में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच चर्चा हो रही है. अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुझाव दिया है कि परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग के साथ मुख्यमंत्रियों को SC जाना चाहिए. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को राज्यों के जीएसटी मुआवजे सहित NEET और JEE परीक्षाओं को लेकर कांग्रेस शासित राज्यों सहित तीन अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग बुलाई थी, जिसमें ममता बनर्जी ने यह सुझाव दिया है.
मुख्यमंत्रियों की इस वर्चुअल बैठक में ममता बनर्जी ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट चलते हैं. इस मुद्दे पर बात करते हैं. यह छात्रों के लिए मानसिक प्रताड़ना है. मैंने किसी लोकतांत्रिक देश में इतनी उद्दंडता नहीं देखी है. स्थिति बहुत गंभीर है. हमें बच्चों के लिए आवाज उठानी ही होगी.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ममता बनर्जी इस मामले पर छात्रों के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं. उन्होंने इससे पहले भी JEE और NEET को कोरोना संकट के मद्देनजर टालने की अपील की थी. अपने ट्वीट में उन्होंने शिक्षा मंत्रालय को टैग करते हुए कहा था कि खतरे का आकलन करें और स्थिति के फिर से अनुकूल होने तक इन परीक्षाओं को स्थगित कर दें. यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने सभी छात्रों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करें.'
सोनिया गांधी बुधवार को GST मुआवजे और परीक्षाएं स्थगित कराने समेत कई मुद्दों पर गैर बीजेपी शासित राज्यों के साथ बैठक कर रही हैं. इस बैठक में ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हिस्सा लिया है.
बता दें कि मेडिकल और इंजीनियरिंग संस्थाओं में एडमिशन के लिए होने वाली इन प्रवेश परीक्षाओं के होने में एक महीने से भी कम वक्त बचा है. सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद देश में परीक्षाएं कराने की तैयारियां चल रही हैं. हालांकि, इसका जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है.
Video: NEET-JEE के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे NSUI कार्यकर्ता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं